
What are the Ayurvedic Health Benefits of Different Spices : भारतीय मसाले खाने में जान डालने का काम करते हैं। इससे खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं? अगर नहीं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए हैं। यहां हम जानेंगे कि कौन-से भारतीय मसाले के सेवन से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं? इस बारे में जानकारी हमें Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) ने दी है। आइए मसालों और उन्हें खाने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस पेज पर:-
मसाले खाने से शरीर को होते हैं फायदे?- What are the Benefits to the Body from Eating Spices

जी हां, आयुर्वेद में मसालों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आमतौर पर नियमित रूप से मसालों का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। आइए अब अलग मसालों और उनसे सेहत को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।
लौंग का सेवन करने के फायदे
आयुर्वेद के मुताबिक, लांग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस मसाले में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। बता दें कि लौंग पाचन-तंत्र को सुधारने का काम करती है। इससे शरीर में हो रही सूजन को भी कम किया जा सकता है।
दालचीनी का सेवन करने के फायदे
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या का समाना कर रहे हैं, तो दालचीनी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इस मसाले के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह हेल्दी हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकती है।
हल्दी का सेवन करने के फायदे
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस मसाले में करक्यूमिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट कंपाउंड है। इससे शरीर के दर्द को कम किया जा सकता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- दूध में इस तरह मिलाकर पिएं हल्दी और अदरक, जानें फायदे और पीने का सही समय
अदरक का सेवन करने के फायदे
अदरक सुपरफूड से कम नहीं होता है। इससे मतली और सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आप अदरक का इस्तेमाल करते हैं, तो पेट और मांसपेशियों के दर्द को कम किया जा सकता है।
इलायची का सेवन करने के फायदे
इलायची खाने में खुशबू बढ़ने के साथ-साथ पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद साबित होती है। यह सांसों को ताजा करने में मदद करती है। साथ ही, सांस से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचाव कर सकती है।
सौंफ का सेवन करने के फायदे
सौंफ को अक्सर खाने के बाद मुखवास की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आयुर्वेद के मुताबिक, सौंफ का सेवन करने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को सुधारा जा सकता है। ऐसे में सूजन और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। सौंफ हार्मोनल संतुलन को बढ़ावा देती है।
जायफल का सेवन करने के फायदे
नट मेग यानी जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे नींद की क्वालिटी को सुधारा जा सकता है। साथ ही, जायफल मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इस मसाले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें- अनिद्रा के कारण रात में नहीं आती नींद? अपनाएं जायफल का यह आयुर्वेदिक नुस्खा
इन भारतीय मसालों की मदद से खाने का स्वाद ही और खुशबू ही नहीं बढ़ती है, बल्कि सेहत को कई फायदे भी होते हैं। इस आर्टिकल में आयुर्वेदिक डॉक्टर ने मसालों का सेवन करने से शरीर को होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया है।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version