मोटापा कम करने के लिए महिलाएं जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, धीरे-धीरे घटने लगेगा वजन

महिलाएं वजन कम करने के लिए जॉगिंग, स्किपिंग कर सकते हैं। इससे महिलाओं का ओवर ऑल स्वास्थ्य भी सही रहता है और इन एक्सरसाइज को करना भी आसान है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मोटापा कम करने के लिए महिलाएं जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, धीरे-धीरे घटने लगेगा वजन

Weight Loss Exercises For Female: बढ़ते वजन से हर कोई परेशान रहता है। महिलाएं भी इस समस्या से अछूती नहीं है। असल में घर और दफ्तर के काम के बीच महिलाएं अक्सर इतनी उलझ जाती हैं, जिससे उन्हें स्ट्रेस होने लगता है। कई बार, मोटापा बढ़ने की एक वजह बढ़ते स्ट्रेस को भी माना जाता है। ऐसे में, अगर महिलाएं नियमित रूप से एक्सरसाइज को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं, तो न सिर्फ वे रिलैक्स फील करती हैं, बल्कि इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। जानें, महिलाएं वजन कम करने के लिए किस तरह की एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।

वेट लॉस के लिए महिलाएं करें वॉकिंग (Walking For Weight Loss)

वेट लॉस के लिए महिलाएं वॉकिंग कर सकती हैं। वैसे भी वॉकिंग करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, वॉकिंग करना वजन कम करने के लिए सबसे आसान तरीकों में से एक है। जिन महिलाओं का वजन बहुत ज्यादा है, वे सुबह और शाम दो समय 20-20 मिनट के लिए वॉक कर सकती हैं। यही नहीं, जिन महिलाओं ने हाल फिलहाल में वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने की शुरुआत की है, उनके लिए भी यह बेहतरी वर्कआउट में से एक है। हावर्ड हेल्थ के अनुसार अगर 70 केजी एक व्यक्ति रोजाना तीस मिनट के लिए सामान्य गति में वॉक करता है, तो इससे वह 175 कैलोरी तक बर्न कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं अपना वजन घटाने के लिए इस डाइट प्लान को करें फॉलो

वेट लॉस के लिए महिलाएं जॉगिंग करें (Jogging For Weight Loss)

वेट लॉस के लिए महिलाएं जॉगिंग भी कर सकती है। यह एक्सरसाइज भी वॉकिंग की तरह बहुत आसान है। रनिंग और जॉगिंग में बेसिक फर्क यह होता है कि जॉगिंग, रनिंग की तुलना में स्पीड में की जाती है, जिससे कैलोरी भी ज्यादा बर्न होती है। हार्वर्ड हेल्थ की मानें, तो 70 केजी एक व्यक्ति यदि स्पीड में आधे घंटे तक जॉगिंग करता है, तो इससे वह करीब 360 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। इसके अलावा, जॉगिंग करने से बैली फैट घटाने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बिना एक्सरसाइज के भी कम हो सकता है वजन, बस करें अपनी आदतों में ये 5 सुधार

वेट लॉस के लिए महिलाएं स्किपिंग करें (Skipping For Weight Loss)

Skipping For Weight Loss

वेट लॉस के लिए महिलाएं स्किपिंग भी कर सकती हैं। स्किपिंग एक रोप यानी रस्सी की मदद से की जाती है। स्किपिंग करने से भी महिलाओं की बॉडी एन्हैंस होती है, बेली फैट घटता है और पेट की मासंपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे उनकी बॉडी टोंड होती है। यही नहीं, नियमित रूप से स्किपिंग करने की वजह से बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ती है और महिलाओं को एनर्जेटिक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।

वेट लॉस के लिए महिलाएं करें स्क्वॉट्स (Squats For Weight Loss)

Squats For Weight Loss

वेट लॉस के लिए महिलाएं स्क्वॉट्स कर सकती हैं। स्क्वॉट्स बेहतरीन एक्सरसाइजों में से एक है। इस एक्सराइज को करने से बेली फैट रिड्यूस होता है, मसल्स के आसपास मास बढ़ता है और शरीर टोंड होती है। असल में, स्क्वॉट्स लीन मसल्स को बढ़ाने काम करती है। इस तरह देखा जाए, तो स्क्वाट करने से फैट बर्न होता है और मसल्स का निर्माण होता है। स्क्वॉट्स मुख्य रूप से आपकी स्ट्रेंथ को बढ़ाने का काम करती है।

वेट लॉस के लिए महिलाएं करें साइकिलिंग (Cycling For Weight Loss)

वेट लॉस के लिए महिलाएं साइकिलिंग कर सकती हैं। साइकिलिंग भी बेहतरीन एक्सरसाइज में शुमार है। हालांकि, यह आउटडोर एक्टिविटी का हिस्सा है। लेकिन, कई जिम्स में ऐसे साइकिल या बाइक्स मौजूद हैं, जिन्हें इनडोर चलाया जा सकता है। अगर महिलाएं नियमित रूप से साइकिलिंग करती हैं, तो इससे वे लगभग 250 कैलोरी तक बर्न कर सकती हैं। हालांकि, यह महिला के निजी बॉडी वेट पर निर्भर करता है। इसके अलावा, साइकिलिंग करने से हार्ट डिजीज का रिस्क कम होता है और कई अन्य बीमारियों की आशंका में भी कमी आती है।

Read Next

नींबू पानी के साथ मिलाकर पिएं चिया सीड्स, वजन घटाने में मिलेगी मदद

Disclaimer