Watermelon Detox Water in Hindi: हम जो भी खाते हैं, उसके अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि ये पदार्थ शरीर में जमा होकर टॉक्सिंस बनाते हैं, जिससे तरह-तरह की बीमारियां होनी शुरू होने लगती हैं। ऐसे में अक्सर लोग शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने के लिए अपने शरीर को डिटॉक्स करते हैं। सभी लोग अलग-अलग तरीके से शरीर को डिटॉक्स करते हैं। कोई प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करके, तो कोई स्मूदी या जूस पीकर शरीर की सफाई करता है। इतना ही नहीं, कई लोग खीरा, एलोवेरा, आंवला या पुदीने से डिटॉक्स वॉटर बनाते हैं। इस पानी को पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अगर गर्मियों की बात करें, तो इस मौसम में तरबूज का डिटॉक्स वॉटर बनाया जा सकता है। तरबूज डिटॉक्स वॉटर स्वाद के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। तरबूज में 90 फीसदी से अधिक पानी होता है। ऐसे में इसका डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर हाइड्रेट रहेगा और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आप भी अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इस पानी का सेवन कर सकते हैं। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं तरबूज डिटॉक्स वॉटर पीने के फायदे (Watermelon Detox Water ke Fayde)-
तरबूज डिटॉक्स वॉटर पीने के फायदे- Watermelon Detox Water Benefits in Hindi
1. बॉडी डिटॉक्स होती है
तरबूज डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। दरअसल, तरबूज शरीर के अंगों की सफाई करता है और अतिरिक्त अपशिष्ट को बाहर निकाल देता है। गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरबूज का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में डालकर रखें खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक, सुबह इस डिटॉक्स वॉटर को पीने से मिलेंगे कई फायदे
2. वजन कम होता है
तरबूज डिटॉक्स वॉटर आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इस पानी को पीने से पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी बर्न होती है, जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
3. शरीर हाइड्रेट रहता है
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हम सभी ज्यादा-से-ज्यादा पानी पीते हैं। साथ ही, फलों का सेवन भी खूब करते हैं। आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज डिटॉक्स वॉटर भी पी सकते हैं। तरबूज में पानी अधिक होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पानी की कमी दूर होती है।
4. लिवर हेल्थ में सुधार होता है
तरबूज का डिटॉक्स वॉटर लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप गर्मियों में रोजाना तरबूज डिटॉक्स वॉटर पिएंगे, तो इससे लिवर हमेशा स्वस्थ रहेगा। तरबूज लिवर को ठंडा रखने में मदद करता है। इससे लिवर के कार्य करने की क्षमता में भी सुधार होता है।
5. इम्यूनिटी बूस्ट होती है
तरबूज डिटॉक्स वॉटर में विटामिन सी होता है, जो शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोजाना इस पानी को पीने से आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। साथ ही, एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है। तरबूज डिटॉक्स वॉटर मन को शांत करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में तरबूज खाना है लाभदायक, जानें इसके 7 फायदे और कुछ नुकसान
तरबूज डिटॉक्स वॉटर कैसे बनाएं?- How to Make Watermelon Detox Water in Hindi
- इस वॉटर को बनाने के लिए एक जार में पानी लें।
- इसमें तरबूज के स्लाइस काटकर डालें।
- फिर नींबू का रस और पुदीना के पत्ते भी मिलाएं।
- इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर सुबह उठकर इस पानी का सेवन करें।
आप स्वस्थ रहने के लिए इस पानी का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। खासकर, गर्मी के मौसम में तरबूज डिटॉक्स वॉटर पीना काफी फायदेमंद होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version