बढ़ता हुआ वजन किसे पसंद होता है। हर कोई अपने वजन को कम रखने की जद्दोजहद में है। इस जद्दोजहद में हम अपने शरीर को काफी नुकसान जाने अनजाने में पहुंचा देते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि सही विटामिन्स का चुनाव नहीं कर पाते। देखा जाए तो कम कैलोरी के लिए शरीर को काफी मेहनत करने की जरूरत होती है। साथ ही हमें ऐसे आहार की जरूरत होती है, जिससे हमारा वजन कंट्रोल में रहे। आहार भी ऐसा होना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। अब ये विटामिन्स कौन से हों और कौन से पोषक तत्व होने चाहिए, इसके बारे में पूरी जानकारी देगा हमारा ये ख़ास लेख।
1. विटामिन डी
वजन कम करना चाहते हैं, तो विटामिन डी भी काफी बेहतर है। ये विटामिन सनशाइन के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप एक घंटे भी धूप में रहते हैं तो विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है। जो हड्डियों के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इससे कैंसर, दिल की बिमारी होने का खतरा कम रहता है।
2. विटामिन सी
विटामिन सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है। आप अपने दैनिक आहार में जामुन, शिमला मिर्च, ब्रोकली, टमाटर, स्प्राउड्स जैसी चीजों को शामिल करें। शोध के मुताबिक इससे मोटापा और तनाव दोनों को कम करने में मदद मिलती है।
3. विटामिन बी
हेल्दी तरीके से वजन कम करने के लिए विटामिन बी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। क्योंकि विटामिन बी बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखने की शक्ति तो रखता ही है साथ ही डाइजेशन भी दुरुस्त रखता है। कुछ खास तरह के विटामिन बी जैसे थायमीन, राइबोफ्लेविन, बायोटिन,नियासिन, फोलेट और कोबालामिन व पैंटोथैनिक एसिड आदि को जरूर डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप हर रोज हरी सब्जी, अंडे, बीन्स, ब्रेड, अनाज ज्यादा से ज्यादा खाएं। असर आपको खुद ब खुद नज़र आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें : एलोवेरा से वजन कैसे घटाएं: इन 5 तरीकों से एलोवेरा का सेवन करके तेजी से घटा सकते हैं मोटापा
हेल्दी तरीके से कैसे घटाएं वजन?
वजन कम करने के लिए शरीर में चल रही विभिन्न तरीके की गतिविधियों को कंट्रोल करने की जरूरत है। जिसके लिए आपकी मदद कुछ पोषक तत्व करते हैं। आपका उनके बारे में जानना भी जरूरी है।
•पहला कैल्शियम- हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने के लिए पहला कारक कैल्शियम है। इसे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। शोध के मुताबिक कैल्शियम के साथ विटामिन डी की मदद से चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।
•दूसरा मैग्नीशियम- मैग्नीशियम तीसरा ऐसा कारक है, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। इससे ब्लड में शुगर का स्तर भी सही रहता है। दूध, फल, नट्स, मछली जैसे खनिज पदार्थों का सेवन आप अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। वजन घटाने का ये एक हेल्दी तरीका है। आपका मेटाबालिज्म भी तेज होगा।
•तीसरा आयरन- आयरन की कमी से ज्यादातर मोटापे की समस्या सामने आने लगती है। शोध के मुताबिक इससे एनीमिया हो सकता है। वजन कम करने के लिए आयरन की कमी को दूर करने की कोशिश करें। आप अपने आहार में खजूर, किशमिश, हरी सब्जियां, मांस को शामिल करें।
इसे भी पढ़ें : वर्क फ्रॉम होम में दोबारा बढ़ रहा है वजन तो आज से करें ये 5 उपाय, रहेंगे स्लिम और हेल्दी
जरूरी है सावधानी
वजन घटाने की होड़ में आप इतना भी न डूब जाएं, कि आप इस बात को भूल जाएं कि आपका शरीर क्या कुछ झेल रहा है। आपको इस बीच सावधानी बरतने की भी जरूरत है। वो क्या है चलिए जान लेते हैं।
•अगर कोई सप्लीमेंट लेना शुरू कर रहे हैं तो उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
•आप ऐसे सप्लीमेंट से अपना बचाव करें जिससे एलर्जी की समस्या हो।
•अपने आहार को संतुलित रखें।
•हर रोज कम से कम एक घंटा व्यायाम करें।
•जंक फूड से दूरी बनाकर रखें।
•हर रोज ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
•तनाव से दूरी बनाकर रखें।
•कम से कम सात घंटे की नींद जरुर पूरी करें।
वजन घटाने के लिए जरूरी विटामिन्स के साथ खनिज तत्व भी महत्वपूर्ण होते हैं। जो हेल्दी तरीके से वजन घटाने में मदद करते हैं और शरीर का मेटाबालिज्म भी बढ़ाते हैं। हर तरह के विटामिन्स को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा से शामिल करें। ताकि वजन कम करने की आपकी ये राह हेल्दी और आसान रहे। अगर इन सब के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो, बिना देर किये किसी जानकार या डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
all images credit: freepik