ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं ये 5 विटामिन सी स्मूदी

Vitamin C Smoothie: अपनी स्किन पर ग्लो, निखार लाने के लिए आप विटामिन सी स्मूदी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं ये 5 विटामिन सी स्मूदी

Vitamin C Smoothie for Glowing Skin in Hindi: विटामिन सी एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन सी सेहत और त्वचा के लिए जरूरी होता है। विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही अगर आप नियमित रूप से विटामिन सी का सेवन करेंगे, तो इसका असर आपकी स्किन पर भी देखने को मिलेगा। अकसर लोग विटामिन सी के लिए संतरा, आंवला, नींबू आदि का सेवन करते हैं। आप चाहें तो विटामिन सी को स्मूदी के रूप में भी ले सकते हैं। रोजाना विटामिन सी स्मूदी पीने से आपकी स्किन पर ग्लो और निखार आएगा। साथ ही चेहरे की खूबसूरती पर भी चार चांद लग जाएंगे। दरअसल, विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बॉडी डिटॉक्स होती है। जिससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और त्वचा पर ग्लो आने लगता है। तो चलिए, जानते हैं स्किन पर ग्लो लाने के लिए कौन सी विटामिन सी स्मूदी पीनी चाहिए?


इस पेज पर:-


ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन सी स्मूदी- Vitamin C Smoothie for Glowing Skin in Hindi

1. पाइनएप्पल स्मूदी- Pineapple Smoothie for Glowing Skin

अगर आप अपने स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो पाइनएप्पल स्मूदी पी सकते हैं। पाइनएप्पल में विटामिन सी काफी अधिक होता है। अगर आप रोजाना अनानास की स्मूदी पिएंगे, तो आपको पर्याप्त विटामिन सी मिल सकता है। पाइनएप्पल स्मूदी पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी, साथ ही आपकी त्वचा पर निखार भी आएगा। पाइनएप्पल स्मूदी स्किन के साथ ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

orange smoothie for glowing skin

2. ऑरेंज स्मूदी- Orange Smoothie for Glowing Skin

ऑरेंज में भी विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अपनी स्किन पर निखार लाने के लिए आपको ऑरेंज स्मूदी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ऑरेंज स्मूदी पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, साथ ही इसका असर आपकी स्किन पर भी देखने को मिल सकता है। ऑरेंज स्मूदी पीने से त्वचा के दाग-धब्बों, मुहांसों से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये 7 विटामिन्स और मिनरल्स, जानें किन फूड्स से मिलेंगे ये

3. मैंगो स्मूदी- Mango Smoothie for Glowing Skin

आम यानी मैंगो अधिकतर लोगों का पंसदीदा फल होता है। अपनी स्किन पर ग्लो और निखार लाने के लिए आप मैंगो स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। रोजाना मैंगो स्मूदी पीने से आपको पर्याप्त रूप से विटामिन सी मिल सकता है। आम में कैल्शियम, पोटेशियम, फोलेट भी पाया जाता है। इसलिए आप हेल्दी बने रहने के लिए अपनी डाइट में मैंगो स्मूदी शामिल कर सकते हैं। आम स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। 

4. स्ट्रॉबेरी स्मूदी- Strawberry Smoothie for Glowing Skin

विटामिन सी लेने के लिए आप स्ट्रॉबेरी स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी के साथ ही अन्य कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। आप स्ट्रॉबेरी की स्मूदी में दही, बादाम मिल्क, संतरा आदि भी मिलाकर भी सकते हैं। 

mix fruit vitamin c smoothie for glowing skin

5. मिक्स फ्रूट्स स्मूदी- Mix Fruit Smoothie for Glowing Skin

अगर आप चाहें तो कई फलों को एक साथ मिलाकर भी विटामिन सी स्मूदी बना सकते हैं। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी, आम, कीवी, अनानास जैसे फलों को एक साथ मिलाकर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। आप इसमें चिया सीड्स आदि भी मिक्स कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में सेहत के लिए जरूरी है विटामिन सी, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Vitamin C Smoothie for Glowing Skin in Hindi: अपने स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप भी इन फलों से बने विटामिन सी स्मूदी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से विटामिन सी लेने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी, आपको ताकत मिलेगी और इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलेगा।

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में तरबूज के बीज खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version