स्ट्रॉबेरी खाने में कई लोगों को खूब पसंद आती है। इसके सेवन के कई फायदे भी है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है। गर्भावस्था के दौरान स्ट्रॉबेरी के सेवन से आप महिलाएं कई तरह की समस्याओं से दूर रह सकती है। साथ ही मूड को अपलिफ्ट करने में भी स्ट्रॉबेरी बेहद फायदेमंद है। दरअसल स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फोलिक एसिड, फाइबर, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, सेलेनियम, विटामिन ए और प्रोटीन पाया जाता है। इन पोषक तत्वों की मदद से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता मिलती है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास में भी स्ट्राबेरी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपको कोलेस्ट्रोल कम करने में भी मदद मिलती है। इसके फायदे और सेवन के तरीके के बारे में विस्तार से बता रही है डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा।
प्रेग्नेंसी स्ट्रॉबेरी के फायदे
1. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत
स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिसकी मदद से गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों, फ्लू और संक्रमण के लक्षण को कम करने और ठीक होने में मदद मिलती है। साथ ही इससे फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से आपको दर्द में भी आराम मिलता है।
2. दिल की सेहत का रखे ख्याल
स्ट्रॉबेरी के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही रक्त वाहिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन को भी सही करने में सहायता मिलती है। जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान हृदय संबंधी कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके स्वास्थ्य को भी सही रखने में मदद करता है।
Image Credit- Freepik
3. आंखों की रोशनी बढ़ाए
इसके सेवन से आंखों की रोशनी में भी सुधार आता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन ए पाया जाता है। यह आंखों के कॉर्निया और रेटिना के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी होती है और आने वाले बच्चे पर इसका अच्छा असर पड़ता है।
4. हाई ब्लडप्रेशर को करे कंट्रोल
स्ट्रॉबेरी में उच्च मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसेक सेवन से धमनियों में रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है। साथ ही इससे बेचैनी, घबराहट और थकान के लक्षण को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में एक दिन में कितने फल खाएं? जानें कौन से फल खाने चाहिए कौन से नहीं
5. कब्ज की समस्या में आराम
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाएं कब्ज और अपच की समस्या से परेशान रहती है क्योंकि इस दौरान भोजन को पचाने में काफी परेशानी होती है लेकिन स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। साथ ही अपच और गैस की समस्या में आराम दिलाता है।
Image Credit- Freepik
6. बच्चे के विकास में मददगार
इसमें आयरन और फोलिक एसिड भी पाया जाता है, जिसकी मदद से बच्चे के विकास में मदद मिलती है। साथ ही आयरन की वजह से गर्भवती महिलाओं को रक्त की कमी नहीं होती है। इसका सेवन तनाव को कम करने में भी लाभकारी है।
स्ट्रॉबेरी का कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए
अगर आप कच्चे फल के तौर पर स्ट्रॉबेरी खा रहे है, तो आपको 4-5 स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप स्मूदी या सलाद में एक कप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी के लिए दवा का सेवन कर रही है, तो आपको अपने डॉक्टर से इसके सेवन से पहले अवश्य सलाह लेनी चाहिए।
Image Credit- Freepik
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी का सेवन
1. स्ट्रॉबेरी का सेवन करने के कई तरीके हैं। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी फल को खा सकते हैं।
2. इसके अलावा आप स्ट्रॉबेरी स्मूदी पी सकते हैं। आप स्ट्रॉबेरी के साथ अन्य फलों को भी मिला सकते हैं।
3. स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने के लिए आप उसमें दही, केला, बादाम दूध और ओट्स मिलाकर अच्छी स्मूदी तैयार कर सकते हैं।
4. साथ ही आप कीवी, नींबू और स्ट्रॉबेरी जूस बनाकर भी पी सकते है।
5. स्ट्रॉबेरी को आप दोपहर के खाने के साथ भी खा सकते है।
6. इसे आप सलाद के साथ या ओट्स के साथ भी टॉपिंग करके खा सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी के नुकसान
गर्भावस्था में स्ट्रॉबेरी खाने के ढेरो फायदे है लेकिन इसेक कुछ नुकसान भी है, जिनका आपको इसेक सेवन से पहले ध्यान रखना चाहिए। एक दिन में आपको अधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कब्ज और एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ जरूर करें। इसके अलावा हमेशा फ्रेश स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। स्ट्रॉबेरी जेम या किसी अन्य पैकेट बंद स्ट्रॉबेरी प्रोडक्ट के सेवन से बचें। अगर आपको स्ट्रॉबेरी के सेवन से कोई परेशानी हो या एलर्जी हो, तो इसका सेवन न करें।