बिगड़ने लगा है शरीर का ब्लड सर्कुलेशन लेकिन हैं इस बात से अनजान! इन लक्षणों से पहचानें और बचाए अपना स्वास्थ्य

शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है क्योंकि ये आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बिगड़ने लगा है शरीर का ब्लड सर्कुलेशन लेकिन हैं इस बात से अनजान! इन लक्षणों से पहचानें और बचाए अपना स्वास्थ्य


शरीर के लिए सही और हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन बेहद जरूरी होता है। सबसे जरूरी बात यह है कि आपका शरीर हजारों रक्त वाहिकाओं (blood vessels) से बना है, जो सर्कुलेटरी सिस्टम का निर्माण करती हैं। शरीर का ये सर्कुलेटरी सिस्टम रक्त, ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न अंगों तक भेजने के लिए जिम्मेदार होता है। सर्कुलेटरी सिस्टम में किसी भी प्रकार की खराबी आने से आपका शरीर विभिन्न कोशिकाओं में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करने में असमर्थ हो जाता है, इसलिए बेहद जरूरी है कि आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहे, जिससे आप स्वस्थ रह सके।    

blood

वहीं खराब ब्लड सर्कुलेशन अपने आप में एक स्वास्थ्य स्थिति नहीं है, ब्लकि यह अन्य अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं से उत्पन्न होती है, जिनसे आप पीड़ित हो सकते हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन के कुछ सामान्य कारणों में एथेरोस्क्लेरोसिस (रक्त वाहिकाओं में पट्टिका का निर्माण), मधुमेह (diabetes), रक्त के थक्के, अधिक वजन होना, रेनॉड से जुड़ी बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर, गतिहीन जीवन शैली और धूम्रपान शामिल हैं। ये सभी कारक कहीं न कहीं आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करने का काम करते हैं और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन किसी के लिए भी ये पहचान पाना बहुत ही मु्श्किल है कि ब्लड सर्कुलेशन कब खराब होता है और इसे क्या संकेत होते हैं। इस लेख में हम आपको ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि ब्लड सर्कुलेशन को सही करने का वक्त आ गया है। 

खराब ब्लड सर्कुलेशन के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:   

हाथ-पैरों का सुन्न होना

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के बिगड़ने पर रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं हो पाता, जिसके कारण हाथ- पैर और शरीर के अन्य अंगों में सुन्नपन का अहसास होने लगता है।  

इसे भी पढ़ेंः रोग प्रतिरोधक क्षमता और ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए ये हैं 8 आसान तरीके

हाथ और पैर का ठंडा हो जाना

हाथ और पैर का ठंडा पड़ जाना खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। यह स्थिति तब होती है, जब हृदय से दूरी वाले अंग को गर्मी प्रदान करने के लिए पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है। इसी कारण से हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं। 

भूख न लगना  

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए आपके शरीर को अच्छी रक्त आपूर्ति की आवश्यकता होती है। खराब ब्लड सर्कुलेशन से भूख कम लगती है और मेटाबालिक रेट धीमा होता जाता है।                                                        

इसे भी पढ़ेंः खराब ब्लड सर्कुलेशन (खून के प्रवाह) को ठीक करते हैं ये 5 आहार, दिल की बीमारियां रहेंगी आपसे दूर          

bloodcirculatioon

याददाश्त में कमी आना 

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण किसी भी व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो सकती है और उसे चीजों को याद रखने में बहुत ज्यादा दिक्कत आती है। इसलिए जब भी आपको लगे कि आप छोटी-छोटी चीजें भूल रहे हैं, तो समझ लीजिए आपका ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं है। 

कब्ज की शिकायत रहना

आपके शरीर में कोशिकाओं को रक्त की आपूर्ति में कमी से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे दस्त, बार-बार पेट में दर्द, कब्ज आदि हो सकती हैं। अगर आपको नियमित रूप से ये समस्याएं हैं तो आपको अपने ब्लड सर्कुलेशन पर ध्यान देने की जरूरत आन पड़ती है। 

सुस्ती

हमेशा खुद को थका हुआ महसूस करना खराब ब्लड सर्कुलेशन का हिस्सा हो सकता है क्योंकि जब आपके अंगों और मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं होती है तो आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। 

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली

क्या आप अक्सर बीमार रहते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। जब सर्कुलेटरी सिस्टम में खराबी होती है, तो यह बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है और आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। 

वैरिकाज वेंस

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण नसों पर दबाव पड़ सकता है, जो कि वैरिकोज वेंस का कारण बनता है। वैरिकोज वेंस बड़ी, क्षतिग्रस्त और सूजी हुई नसें होती हैं जो अक्सर हाथ और पैरों पर दिखाई देती हैं।   

नोट: उपरोक्त सभी लक्षण संभावित रूप से  खराब ब्लड सर्कुलेशन से जुड़े हुए हैं, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपने चिकित्सक से सलाह लें क्योंकि ये स्थिति कई अन्य समस्याओं का कारण हो सकती है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ लक्षण अन्य चिकित्सा बीमारियों के समान होते हैं।                    

Read more articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हुआ था ऑटो-इम्यून डिजीज एडिसन, इस जापानी मार्शल आर्ट से बनाया था खुद को मजबूत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version