Salim Akhtar Death: फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, इन बीमारियों से थे पीड़ित

Veteran Bollywood producer Salim Akhtar passed away : सलीम अख्तर ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें 'फूल और अंगारे' (1993) और 'कयामत' (1983) शामिल हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Salim Akhtar Death: फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, इन बीमारियों से थे पीड़ित


Veteran Bollywood producer Salim Akhtar passed away : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक दुखद खबर है। मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 8 अप्रैल को निधन हो गया है। सलीम अख्तर 82 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम अख्तर लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और कुछ समय पहले ही उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया था। अस्पताल में लंबे समय के इलाज के बाद उन्होंने 8 अप्रैल को आखिरी सांस ली। सलीम अख्तर के निधन के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

फिल्म क्रिटक कमाल आर खान ने सलीम अख्तर के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दिग्गज फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का आज (8 अप्रैल) मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अपनी फिल्म राजा की आएगी बारात में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लॉन्च किया, यह बॉलीवुड के बहुत बड़ी क्षति है।'

इसे भी पढ़ेंः फोरमिल्क और हिंडमिल्क में क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें दोनों के फायदे

रानी और तमन्ना को किया था लॉन्च

फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया के लॉन्च से भी जाना जाता है। उन्होंने 1997 में आई फिल्म राजा की आएगी बारात को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के जरिए ही रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही उन्होंने 2005 में तमन्ना भाटिया को फिल्म चांद सा रोशन चेहरा के जरिए बॉलीवुड में एंट्री दिलाई थी। आज दोनों ही एक्ट्रेस को बॉलीवुड की टॉप में गिना जाता है।

सलीम अख्तर ने दी कई हिट फिल्में

सलीम अख्तर ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें 'फूल और अंगारे' (1993) और 'कयामत' (1983) शामिल हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी को 'राजा की आएगी बारात' (1997) के माध्यम से बॉलीवुड में लॉन्च किया, जो उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

Veteran-Bollywood-producer-Salim-Akhtar-passed-away-main

उम्र संबंधी बीमारियों से थे पीड़ित

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम अख्तर लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। इसमें गठिया, पाचन संबंधी परेशानियां, ऑस्टियोपोरोसिस , टाइप 2 डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी बीमारियां शामिल थीं। इन बीमारियों के कारण सलीम अख्तर वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। हालांकि, उनकी विशिष्ट बीमारियों के बारे में परिवार की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण ही उनका निधन हुआ है। आज मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट कराने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी में क्या-क्या परेशानियां आती हैं? जानें डॉक्टर से

उम्र बढ़ने पर बीमारियां क्यों होती हैं?

सलीम अख्तर का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि उम्र संबंधी बीमारियों का कारण क्या है...

- उम्र के साथ शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है।

- उम्र के बढ़ने के साथ शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यक्षमता कम हो जाती है। फेफड़े, आंखें, किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या फैटी लिवर इंफर्टिलिटी का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

- बुजुर्गों में हार्मोन स्तर घटने से भी कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। 

  

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 9 अप्रैल 2025, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version