-1763111786757.webp)
बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र, जितेंद्र और गोविंदा की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही थी। इन खबरों से फैंस उभरे ही थे कि एक दुखद खबर सामने आ गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन हो गया। कमीनी कौशल, हिन्दी सिनेमा की एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। 98 साल की उम्र में उनका निधन प्राकृतिक कारणों से हुई, लेकिन इस खबर के बाद से फिल्मी दुनिया और उनके फैंस में शोक की लहर है।
इस पेज पर:-
इसे भी पढ़ें: क्या बुजुर्गों में कम क्रिएटिनिन आम है? डॉक्टर से जानें
कामिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत देश को आजादी मिलने से पहले ही की थी। उन्होंने चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'नीचा नगर' से की थी। इस फिल्म का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। कामिनी कौशल ने 90 की उम्र के बाद भी सिनेमा की दुनिया को अलविदा नहीं कहा था। उन्होंने 90 साल की उम्र के बाद भी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों को चौंका दिया था। साल 2022 में उन्होंने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई मशहूर फिल्मों जैसे- कबीर सिंह, चेन्नई एक्सप्रेस, चोरी-चोरी आदि में भी काम किया है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में बीपी घट-बढ़ सकता है, बुजुर्ग बरतें ये जरूरी सावधानियां
कामिनी कौशल का निजी जीवन भी उतना ही दिलचस्प था, जितना उनका फिल्मी सफर। शादी के बाद उन्होंने अपने परिवार को बहुत महत्व दिया। इसके बाद भी उन्होंने कभी भी एक्टिंग की दुनिया को नहीं छोड़ा। बाद के सालों में भी उनकी मौजूदगी फिल्मों में कम नहीं हुई। उन्होंने पपेट शो, बच्चों की पत्रिका और टेलीविजन पर पपेटरी के जरिए दर्शकों के साथ जुड़ी रही। उनके जीवन का आखिर पड़वा लोगों के दिल को छू लेने वाला था। हाल ही में उन्होंने कबीर सिंह फिल्म में शाहिद कपूर की दादी का किरदार निभाया था। जिसमें उनका डायलॉग "दुख बहुत निजी बात है, उसे जीना पड़ता है" आज भी लोगों के जेहन में है। कामिनी कौशल सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं थीं, वह एक सच्ची कलाकार थी, जिन्होंने अपने जीवन भर अलग-अलग तरह से कला से जुड़ी रही।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 14, 2025 14:51 IST
Published By : Katyayani Tiwari