
Vegetable Face Mask: दादी-नानी के समय से चेहरे के लिए घरेलू नुस्खो का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन नुस्खो में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इनसे साइड इफेक्टस भी नहीं होते हैं। त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए देखभाल और अच्छा खानपान दोनें जरूरी है। मौसम के अनुसार आने वाली फल और सब्जियां त्वचा को निखारने में मदद कर सकती हैं। वहीं अगर सब्जियों का इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में भी किया जाए, तो यह त्वचा में प्राकृतिक निखार बनाए रखने में भी मदद कर सकती हैं। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
ग्लोइंग स्किन के लिए सब्जियों के फेस मास्क कैसे बनाएं- How To Make Vegetable Face Pack For Glowing Skin
टमाटर का फेस मास्क- Tomato Face Mask
टमाटर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में असरदार हैं। इसके साथ ही त्वचा पर इसका इस्तेमाल डार्क स्पॉट्स, डल स्किन, फाइन लाइंस और रिंकल्स से छुटकारा देने में मदद कर सकते हैं।
टमाटर का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच बेसन लीजिए। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। पेस्ट तैयार करने के लिए एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रहने दें। सूखने के बाद चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।
खीरे और पुदीने का फेस मास्क- Cucumber And Mint Face Mask
खीरे और पुदीने का फेस मास्क बनाने के लिए 2 खीरे की स्लाइस और 1 चम्मच पुदीने का रस लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। पेस्ट तैयार करके इसे चेहरे पर गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दे। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़े- मुहांसों और चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएंगे सब्जियों से बने ये 4 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
आलू का फेस मास्क- Potato Face Mask
आलू का इस्तेमाल करने से फाइन लाइंस, झुर्रियों, डल स्किन और आंखों के काले घेरे से राहत मिल सकती है। इसमें स्टार्च, मैग्नीशियम और जिंक की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को अंदर से पोषण देने में मदद करते हैं।
आलू का फेस मास्क बनाने के लिए 1 उबला हुआ आलू बाउल में मैश कर लें। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच बेसन और कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिलाएं। पेस्ट तैयार करके इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
गाजर और दही का फेस मास्क- Carrot And Curd Face Mask
गाजर में विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम और डाइट्री फाइबर पाया जाता है। जो त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखता है। इसे ऑयली स्किन वालो के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
गाजर और दही का फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच बेसन और 2 चम्मच पीसी हुई गाजर मिलाएं। इसके साथ ही आप गाजर के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे भी पढ़े- चेहरे का रूप-रंग निखारने में आपके बड़े काम आएंगे ये 5 फल और सब्जियां, जानें कैसे करें प्रयोग
अगर आप इनमें से किसी भी चीज का इस्तेमाल पहली बार कर रहे है, तो इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version