बालों को जड़ से हटाने की एडवांस तकनीक है लेजर हेयर रिडक्शन, जानें इसकी पूरी प्रक्रिया

Hair Reduction Treatment: अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लेजर हेयर रिडक्शन फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को जड़ से हटाने की एडवांस तकनीक है लेजर हेयर रिडक्शन, जानें इसकी पूरी प्रक्रिया


शरीर पर अनचाहे बाल किसी को पसंद नहीं होते हैं। खासकर अगर बालों की ग्रोथ चेहरे पर हो, तो यह और भी अजीब लग सकता है। चेहरे के बाल हटाने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट कराते हैं जिससे बालों की ग्रोथ को रोका जा सके। वहीं हर ट्रीटमेंट को कराने का टाइम पीरियड भी होता है। कुछ ट्रीटमेंट को 15 दिन में कराने की जरूरत होती है, तो कुछ ट्रीटमेंट कई समय तक चल सकते हैं। इसी तरह हेयर रिमूवल की नई तकनीक है लेजर हेयर रिडक्शन। इसमें मशीनों की सहायता से हेयर ट्रीटमेंट करा जाता है। लेकिन क्या इस ट्रीटमेंट को कराना सुरक्षित है? क्या इसके कुछ साइड इफेक्स्ट भी हो सकते हैं? इन्हीं प्रश्नों के उत्तर देते हुए आज हम आपको बताएंगे कि लेजर हेयर रिडक्शन क्या है और इसका त्वचा पर क्या असर पड़ सकता है। 

lazor hair

लेजर हेयर रिडक्शन क्या है? What Is Laser Hair Reduction

लेजर हेयर रिडक्शन शरीर के अनचाहे बालों को हटाने की तकनीक है। इस तकनीक में मशीन की सहायता से स्किन सेल्स का ट्रीटमेंट किया जाता है। इसमें बालों की जड़ो  के अंदर मौजूद मेलानिन पिगमेंट को टार्गेट किया जाता है। इस ट्रीटमेंट का फायदा यह होता है कि इससे बालों की ग्रोथ त्वचा के अंदर ही धीमी हो जाती है।

लेजर हेयर रिडक्शन के फायदे- Laser Hair Reduction Treatment Benefits

जिन लोगों के बालों की ग्रोथ ज्यादा जल्दी होने लगती है, उनके लिए यह तकनीक फायदेमंद हो सकती है। साधारण तौर पर बालों की ग्रोथ 2 सपताह के अंदर हो जाती है, लेकिन लेजर हेयर रिडक्शन कराने के बार 2 से 3 महिने के लिए बालों की ग्रोथ रूक जाती है। इसके साथ ही जब बाल दुबारा उगते हैं, तो वह पहले से कम और पतले होते हैं। 

इसे भी पढ़े- लेजर हेयर रिमूवल कराने से पहले जान लें ये फायदे और नुकसान

लेजर हेयर रिडक्शन कैसे किया जाता है? 

लेजर हेयर रिडक्शन में लंबा समय लग सकता है लेकिन यह बेहद असरदार तकनीक मानी जाती है। लेजर हेयर रिडक्शन इन दो तरीको से किया जाता है - 

एक्टिव सेशन्स 

लेजर हेयर रिडक्शन कराने के लिए सबसे पहले एक्टिव हेयर रिडक्शन कराया जाता है। इसमें 8 से 6 सेशन्स होते हैं, जो एक साल के अंदर ही कराने जरूरी होते हैं। 

मेंटेनेंस सेशन्स 

मेंटेनेंस प्रोसेस लेजर हेयर रिडक्शन का दूसरा प्रोसेस है, जो एक्टिव सेशन्स के बाद ही कराया जाता है। यह सेशन साल में दो बार कराया जाता है, जिसके जरिए बालों की ग्रोथ बिल्कुल रूक जाती है। 

इसे भी पढ़े- जानें लेजर हेयर रिमूवल से त्‍वचा के अलावा किन अंगों को होता है खतरा

क्या लेजर हेयर रिडक्शन कराना सुरक्षित है?

लेजर हेयर रिडक्शन कराना सुरक्षित तभी है अगर इसे सही जगह से करायान जाए। इस ट्रीटमेंट में त्वचा की गहराई तक केमिकल पहुंचाया जाता है, जिसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए यह ट्रीटमेंट किसी एक्सपर्ट से ही कराया जाना चाहिए।

लेजर हेयर रिडक्शन के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी - Precautions For Laser Hair Reduction

लेजर हेयर रिडक्शन केवल एक्सपर्ट की सलाह पर ही कराया जाना चाहिए, जिससे किसी भी जोखिम से बचा जा सके। इसके साथ ही अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो इस ट्रीटमेंट से परहेज करें, क्योंकि इसमें मशीन और केमिकल्स की मदद से ट्रीटमेंट कराया जाता है। 

 

Read Next

चेहरे पर भाप कैसे लेते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें कब और क‍ितनी देर लेना चाह‍िए स्‍टीम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version