वर्तमान समय में शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के कई तरीके उपलब्ध हैं, जिनमें से लेजर हेयर रिमूवल भी प्रभावी साबित होता है। खासकर अंडरआर्म्स के लिए, यह तकनीक बेहद कारगर साबित हो रही है। बीते कुछ सालों में लोगों का रुझान वैक्सिंग और शेविंग से अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के बजाय लेजर ट्रीटमेंट की तरफ ज्यादा बढ़ा है। खासकर महिलाएं अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए लेजर हेयर रिडक्शन ट्रीटमेंट का ज्यादा उपयोग कर रही हैं। इसी क्रम में, दीपा दुबे ने आर्मपिट लेजर हेयर रिडक्शन का अनुभव साझा किया, जो अन्य लोगों के लिए भी लाभदायक हो सकता है।
आपको बता दें कि ओन्लीमायहेल्थ ने 'Skin Care Diaries' स्पेशल सीरीज शुरू की है, जिसमें आपको इन्फ्लुएंसर्स के स्किन केयर रूटीन के बारे में जानने को मिलेगा, साथ ही साथ लोगों को द्वारा ट्राई किए गए स्किन ट्रीटमेंट्स की भी रियल स्टोरी जानना का मौका मिलेगा। इस सीरीज में हम आपको दादी-नानी के नुस्खों, लेखकों और पाठकों द्वारा ट्राई किए गए रेमेडीज के बारे में भी बताते रहेंगे। आज इस सीरीज में हम दीपा दुबे के अंडरआर्म्स लेजर हेयर रिडक्शन ट्रीटमेंट का अनुभव शेयर कर रहे हैं और लेजर हेयर रिमूवल के विभिन्न पहलुओं पर दिल्ली, वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट, त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि शर्मा (Dr. Rashmi Sharma, Dermatologist Sr. Consultant at Fortis Hospital, Vasant Kunj, Delhi) से भी जानेंगे।
दीपा दुबे का अनुभव
दीपा दुबे बताती हैं कि उन्होंने अंडरआर्म्स लेजर हेयर रिडक्शन का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि वे पारंपरिक तरीके जैसे वैक्सिंग और शेविंग से थक चुकी थीं। ये तरीके न केवल दर्दनाक थे, बल्कि समय भी बहुत बर्बाद होता था। दीपा ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने लखनऊ में पहली बार लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लिया था। उन्होंने, बताया कि वह एक मॉल में थीं जहां उन्हें एक ऑफर मिला कि अगर वह अंडरआर्म्स के लिए लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेती हैं तो शुरुआत के 3 सेशन फ्री होंगे और फर्क दिखने पर वह आगे पैसे देकर ये ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। जिसके बाद दीपा ने लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेने का निर्णय किया।
इसे भी पढ़ें: Skincare Diaries: त्वचा से टैनिंग हटाने के लिए अभिलाषा ने आजमाया मम्मी का बताया खास नुस्खा, आप भी करें ट्राई
टॉप स्टोरीज़
लेजर हेयर रिमूवल प्रक्रिया का अनुभव
दीपा ने बताया कि लेजर हेयर रिडक्शन प्रक्रिया के दौरान उन्हें हल्की चुभन का अनुभव हुआ, लेकिन यह बहुत कम समय के लिए था और सहने योग्य था। दीपा ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया के बाद उनकी त्वचा थोड़ी लाल हो गई थी, लेकिन कुछ घंटों में यह सामान्य हो गई। दीपा ने कहा कि कुछ सेशन के बाद उन्होंने देखा कि उनके अंडरआर्म के बाल धीरे-धीरे कम हो रहे थे और उनकी त्वचा भी पहले से साफ हो गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अब बार-बार वैक्सिंग या शेविंग की जरूरत नहीं पड़ती और वे इस तकनीक से बेहद संतुष्ट हैं। दीपा ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट नहीं लिया है, जिसके बाद भी उनके अंडरआर्म्स पर बालों की ग्रोथ न के बराबर है।
इसे भी पढ़ें: नेचुरल ग्लो लाने के लिए अलसी के बीजों का जेल लगाती हैं रक्षा, चेहरा धोने के लिए नहीं करतीं फेस वॉश का इस्तेमाल
डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शर्मा से जानें लेजर हेयर रिमूवल क्या है?
लेजर हेयर रिमूवल एक ऐसी तकनीक है जिसमें लेजर बीम का उपयोग करके बालों की जड़ों को नष्ट किया जाता है। यह प्रक्रिया बालों के रोम 'hair follicles' को टारगेट करती है और उनके विकास को धीमा या रोक देती है। डॉक्टर रश्मि बताती हैं कि इस ट्रीटमेंट का अच्छा रिजल्ट 6-9 सेशन लेने पर दिखने लगता है।
इसे भी पढ़ें: ब्लैकहेड्स से परेशान थीं शिल्पा, हटाने के लिए लगाया चावल का पेस्ट, आप भी कर सकते हैं ट्राई
क्या लेजर हटाने के बाद बाल वापस आ जाते हैं?
डॉक्टर ने बताया कि कई सेशन लेजर हेयर रिडक्शन ट्रीटमेंट लेने के बाद अंडरआर्म्स के ग्रोथ 80 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इसका असर कुछ महीनों से लेकर कुछ सालों तक रह सकता है।
क्या अंडरआर्म का कालापन लेजर ट्रीटमेंट से दूर किया जा सकता है?
डॉक्टर रश्मि बताती हैं कि लगातर वैक्सिंग और थ्रेडिंग से अंडरआर्म्स के बाल हटाने की प्रक्रिया से होने वाला कालापन लेजर हेयर रिडक्शन ट्रीटमेंट से कम हो सकता है। अगर आप लंबे समय तक अंडरआर्म्स के बाल वैक्सिंग से हटवाते हैं तो इसका बुरा प्रभाव अंडरआर्म्स की त्वचा पर हो सकता है।
क्या लेजर ट्रीटमेंट सेफ है?
डॉक्टर रश्मि बताती हैं कि लेजर हेयर रिडक्शन आमतौर पर सुरक्षित होता है यदि इसे एक प्रमाणित और अनुभवी डॉक्टर द्वारा किया जाए। हल्की लालिमा और सूजन सामान्य होती है, जो कुछ घंटों या दिनों में ठीक हो जाती है।
लेजर से बाल हटाने में कितना खर्चा आता है?
इस ट्रीटमेंट का खर्चा कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे सेशन की संख्या, ट्रीटमेंट की जगह और क्लिनिक। आमतौर पर, अंडरआर्म्स के लिए एक सेशन में 2000-5000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं।
निष्कर्ष
दीपा दुबे का अंडरआर्म्स लेजर हेयर रिडक्शन का अनुभव यह साबित करता है कि यह प्रक्रिया न केवल प्रभावी है, बल्कि सुरक्षित भी है। इस तकनीक को अपनाने से अनचाहे बालों से निजात पाना आसान हो जाता है। यदि आप भी वैक्सिंग और शेविंग से परेशान हैं, तो लेजर हेयर रिडक्शन अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन, इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले एक प्रमाणित त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करें ताकि आपकी त्वचा और बालों के प्रकार के अनुसार सही ट्रीटमेंट किया जा सके।