चेहरे पर लगाएं आलू का फेस मास्क, इन 4 स्किन प्रॉब्लम से मिलेगी राहत

कई तरह की स्किन की समस्या से निपटने के लिए आलू से बना फेस मास्क उपयोग किया जा सकता है। जानें, किन स्किन प्रॉब्लम में है ये लाभकारी-
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं आलू का फेस मास्क, इन 4 स्किन प्रॉब्लम से मिलेगी राहत


Potato Face Mask For Skin Problems In Hindi: आलू बेहतरीन सब्जियों में से एक है। लगभगर हर घर में आलू खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू को फोस मास्क के तौर पर भी यूज कर सकते हैं? यही नहीं, आलू से बना फेस मास्क कई तरह की स्किन प्रॉब्लम को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। वैसे भी इन दिनों ज्यादातर महिलाएं और पुरुष स्किन की किसी न किसी तरह की समस्या से परेशान है। ऐसा बदलते मौसम की वजह से, प्रदूषण और केमिकल बेस्ड स्किन प्रोडक्ट के इस्तेमाल की वजह से हो सकता है। इस लेख में, आज हम आपको बताने वाले हैं किस तरह से आप आलू का फेस मास्क बना सकते हैं और उनके फायदों के बारे में।

tips to use potato face mask for skin problems

मुंहासों के लिए

कील-मुंहासे एक बहुत ही सामान्य स्किन प्रॉब्लम है। लगभग हर उम्रवर्ग का व्यक्ति इस समस्या से परेशान रहता है। ऐसे में आलू का फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। कील मुंहासों के लिए आलू का फेस बनाने के लिए आपको चाहिए टमाटर का रस, आलू का रस और शहद। तीनों सामग्री दो-दो चम्मच ले लें। इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। उन हिस्सों में अच्छी तरह अप्लाई करें, जहां कील-मुंहासे हैं। अब इस मास्क को चेहरे पर करीब आधा घंटा तक लगाकर रखें। फेस मास्क सूखने पर चेहरे को सादे पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में दो बार इस फेस मास्क को अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें: मुंहासे ज्यादा होते हैं तो कम कर दें इन 3 फूड्स का सेवन, बढ़ा सकते हैं आपकी समस्या

पिग्मेंटेशन

पिग्मेंटेशन, असल में चेहरे पर काले-काले धब्बे को कहते हैं। इससे चेहरा बहुत ही खराब दिखता है। जाहिर है, कोई नहीं चाहता है कि उसके चेहरे पर पिग्मेंटेशन हो। इससे चेहरे का लुक खराब हो जाता है। खासकर महिलाओं में, पिग्मेंटेशन की वजह से महिलाओं का आत्मविश्वास कम हो सकता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए आलू से बना फेस मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए, आपको आलू का जूस, नींबू का रस, चावल का आटा और शहद चाहिए। सभी सामग्री को जरूरत अनुसार मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। फेस वॉश करने से पहले सर्कुलर मोशन में चेहरे को स्क्रब करें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे पिग्मेंटेशन कम होंगे और चेहरे में निखार भी आएगा।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर जमा हो गई है मैल की पर्त? इन उपायों से करें स्किन की डीप क्लीनिंग

झुर्रियां

आजकल कम उम्र में ही झुर्रियां होने लगी हैं। इसके पीछे खराब खानपान और खराब जीवनशैली जिम्मेदार है। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको चाहिए ग्लिसरिन, कच्चा दूध और कसा हुआ आलू। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक आलू को कस लें। कसे आलू में दो से तीन चम्मच कच्चे दूध का डालें और महज 3 या 4 बूंदें ग्लिसरिन की इसमें मिक्स करें। अब तीनों सामगियों को अच्छी तरह से मिला लें। तैयार फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन के आसपास लगाएं। सूखने पर पर चेहरा धो लें। इस मिश्रण के उपयोग से कम उम्र में स्किन में कम उम्र में झुर्रिया नहीं पड़ेंगी, बल्कि स्किन में निखार और कसावट भी आएगी।

डलनेस

देर रात तक जगकर काम करने की वजह से चेहरे पर डलनेस नजर आती है। डलनेस की वजह से चेहरा खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर नहीं आता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आधी कटोरी आलू का जूस निकाल लें। अब इस रस में एक टिश्यू पेपर भिगा लें। भीगे हुए टिश्यू पेपर को अपने चेहरे पर लगा लें। अब आराम से करीब आधे घंटे के लिए बैठ जाएं और आंखों को बंद रखें। इससे आंखें रिलैक्स होंगी और चेहरे की डलनेस में भी कमी आएगी। फेस मास्क चेहरे पर हटाने के बाद सादे पानी से फेस वॉश करें।

image credit: freepik

Read Next

स्किन को हाइड्रेटेड रखता है चंदन और नारियल पानी का फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer