
बेदाग़, निखरी, कोमल और खूबसूरत त्वचा की चाह किसे नहीं होती। त्वचा के निखार के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे सैलून ट्रीटमेंट से लेकर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करने से पहरेज नहीं करते। लेकिन कुछ पल की खूबसूरती के चक्कर में हमारी त्वचा क्या कुछ नहीं सहती? आज हम आपको दमकती, निखरी त्वचा के लिए इस खजाने के बारे में बताएंगे जिसमें ना तो खर्चा करने की जरूरत है ना ही महंगे सैलून में जाने की। जी हां हम बात कर रहे हैं, ऐसे फलों की, जो आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं होंगे।
आंवला से निखारें अपनी स्किन (Gooseberry For Skin Beauty)
प्रकृति की खूबियों से भरपूर आंवला सिर के बालों से लेकर पैर के नाखूनों तक वरदान है। हर मौसम में आंवला आसानी से मिल सकता है। बात जब त्वचा की हो तो आज हम बात कर रहे हैं घर में बनें आंवले के फेस पैक की। शायद ही आपने कभी इसके बारे में सुना होगा। इसके लिए आपको आंवले का पेस्ट बनाना होगा, और इसमें दही, शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट होगी। इसे सूखने के बाद ठंडे पानी से धोयें। आपको इसके फायदे खुद-ब-खुद नज़र आएंगे। दही में उपस्थित लैक्टिक एसिड से स्किन के रोम छिद्र और आयल को साफ़ करता है।
इसे भी पढ़ेंः बिना खाए एक्सपायर हो गया आपका ब्रेड? फेंके नहीं बनाएं इससे फेस मास्क और बॉडी स्क्रब
नींबू से पायें सुंदर त्वचा (Lemon For Beautyful Skin)
छोटा सा नींबू अपने आप में कई गुणों का खजाना होता है। आप इसकी मदद से अपनी त्वचा को निखार सकती हैं। नींबू का इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में भी किया जाता है। इसे बनाने के लिए आप किसी भी फेस पैक में नींबू को मिला सकती हैं। हालांकि आप नींबू के रस को शहद के साथ मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं। ध्यान रखें कि आप इसे लगाने के तुरंत बाद धूप में ना निकलें। आप हफ्ते में नींबू के फेस पैक को दो बार लगा सकती हैं।
त्वचा निखारे सेब के फेस पैक से (Get Glowing Skin With Apple Face Pack)
हर मौसम में आने वाले सेब को रोज खाने की सलाह तो डॉक्टर भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक सेब जितना आपको अंदर से मजबूत बनाता है, उतनी ही बखूबी काम बाहर से करता है। सेब को चमकती त्वचा के लिए एक प्रमुख फल माना जाता है। सेब का फेस पैक बनाते समय आप इसे पीस लें और चेहरे पर समान रूप से लगाएं। कम से कम 15 मिनट के बाद इसे धो लें। आप रोज इस फेस मास्क को लगा सकती हैं। अगर रोज नहीं लगा रहीं तो हफ्ते में कम से कम तीन बार इस पैक को लगाने की कोशिश करें। इससे आपको अपनी स्किन पर एक जादुई फर्क नजर आएगा।
इसे भी पढ़ेंः आप को अपने ब्यूटी रूटीन में एल्गी से प्रभावित उत्पादों को क्यों शामिल करना चाहिए?
संतरे का फेस पैक त्वचा के निखार के लिए (Orange Face Pack For Glowing Skin)
संतरा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके छिलके भी उससे ज्यादा फायदेमंद है। इसके छिलके में कई ऐसे गुण होते हैं जिससे त्वचा निखर जाती है। इसका फेस पैक बनाने के लिए आपको संतरे के छिलके का पाउडर में दही मिलाकर लगाना होगा। सुंदर त्वचा के लिए इसमें चन्दन का पाउडर भी मिला सकती हैं। इससे आपको बेदाग़ त्वचा मिलेगी।
चेहरे की चमक के लिए चुकंदर का फेस पैक (Beetroot Face Pack For Beauty)
आमतौर पर चुकंदर का इस्तेमाल सलाद में होता है। चुकंदर शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा को दूरुस्त करता है। लाल रंग के चुकंदर में विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होता है। जिससे चमक तुरंत मिलती है। इससे दाग-धब्बे और मुहांसे की समस्या से राहत मिलती है। इसका फेस पैक बनाने के लिए बस चुकंदर के रस को फेस मास्क के रूप में लगाना होगा। इससे चेहरे में एक गुलाबीपन और चमक आ जाती है। अगर आप चुकंदर को अपनी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बना लेंगी, तो लगभग चार से छः हफ्ते में आपके चेहरे से काले धब्बे हट जाएंगे।
Read more articles on Skin-Care Tips in Hindi