
आयुर्वेद में धातु भस्मों का खास महत्व है। इनमें से एक है वंग भस्म, जो टिन (Tin) से तैयार की जाती है। यह भस्म शक्तिवर्धक और रोगनाशक औषधि के रूप में जानी जाती है। इसका इस्तेमाल काफी समय पहले से ही पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। लेकिन इसके फायदे सिर्फ पुरुषों की क्षमता बढ़ाने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये पाचन और मूत्र रोगों को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा वंग भस्म डायबिटीज में भी फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार वंग भस्म के इस्तेमाल से आपको क्या लाभ मिल सकते हैं।
1. पुरुष शक्ति और प्रजनन क्षमता को बढ़ाए
वंग भस्म को आयुर्वेद में पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने वाली औषधि कहा गया है। यह वीर्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद करती है। नपुंसकता या शीघ्रपतन जैसी समस्याओं में इसका उपयोग लाभकारी माना जाता है। वंग भस्म के नियमित सेवन से शरीर में ताकत आती है और प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: लौह भस्म का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं अनोखे फायदे, जानें इसके नुकसान भी
2. पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद
आजकल खराब खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे- गैस, अपच, कब्ज या भूख न लगना आम हो गई हैं।। वंग भस्म पाचन अग्नि को तेज करने का काम करती है। यह भोजन को आसानी से पचने में मदद करती है और आंतों को भी मजबूत बनाती है। जिन लोगों को बार-बार पेट फूलने या पेट भारी रहने की शिकायत रहती है, उनके लिए वंग भस्म एक अच्छा प्राकृतिक उपाय हो सकती है।
3. पेशाब से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद
मूत्र संबंधी रोग जैसे बार-बार पेशाब में जलन, यूटीआई या किडनी से जुड़ी शुरुआती समस्याओं में भी वंग भस्म का उपयोग किया जा सकता है। यह यूरिनरी सिस्टम को स्वस्थ रखती है और संक्रमण से बचाव करती है। जिन लोगों को बार-बार यूरिन इंफेक्शन की समस्या होती है, उनके लिए यह फायदेमंद हो सकती है।
4. डायबिटीज नियंत्रण में सहायक
वंग भस्म ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। यह पैंक्रियाज को एक्टिव करती है, जिससे इंसुलिन का उत्पादन ठीक होता है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: ताम्र भस्म के सेवन से सेहत को होते हैं ये 9 फायदे, जानें इसका इस्तेमाल का तरीका और कुछ नुकसान
5. हड्डियों और मांसपेशियों की कमजोरी दूर करे
वंग भस्म शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में भी लाभकारी है। यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देती है। लंबे समय तक कमजोरी महसूस करने वाले, बार-बार थकान से जूझने वाले या जोड़ों में दर्द की शिकायत करने वाले लोगों के लिए वंग भस्म का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
कुल मिलाकर अगर आप भी कई लोगों की तरह यह मानते हैं कि वंग भस्म सिर्फ सेक्शुअल फायदों के लिए लिया जा सकता है, तो आप गलत हैं। इसके सेवन से शरीर को कई अन्य फायदे भी मिल सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन खुद से न शुरू करें, बल्कि किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेकर ही करें।
अब आप सोच रहे होंगे कि अच्छी क्वालिटी का वंग भस्म आपको कहां से मिलेगा? तो, इसका जवाब यह है कि वैसे तो बाजार में आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। मगर वंग भस्म को पारंपरिक तरीके से बनाने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है, जिसमें शोधन और मारण (मर्दन) प्रमुख हैं। इन प्रक्रियाओं से पहले धातु को शुद्ध किया जाता है, फिर भस्म बनाया जाता है। ऐसे में Patanjali Ayurveda जैसी कुछ संस्थाएं पारंपरिक आयुर्वेदिक विधि से बनी वंग भस्म उपलब्ध कराती हैं, ताकि लोग इस अमूल्य औषधि का लाभ उठा सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version