Doctor Verified

लौह भस्म का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं अनोखे फायदे, जानें इसके नुकसान भी

Lauh Bhasma Benefits: लौह भस्म आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाला एक महत्वपूर्ण खनिज है, जानें इसके फायदे-नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
लौह भस्म का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं अनोखे फायदे, जानें इसके नुकसान भी


Lauh Bhasma Benefits: लौह भस्म आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाला एक महत्वपूर्ण खनिज है। लौह भस्म का इस्तेमाल कई समस्याओं में भी किया जाता है। पारंपरिक चिकित्सा और आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म, ताम्र भस्म और लौह भस्म का विशेष महत्व है। मार्केट में यह काफी कीमत पर मिलता है। लौह भस्म शुद्ध लोहे को हाई टेंपरेचर पर भस्म करके तैयार किया जाता है। कई तरह की बीमारी और समस्याओं के इलाज में भी इसका औषधि के रूप में इस्तेमाल होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, लौह भस्म के फायदे और नुकसान के बारे में।

लौह भस्म के फायदे

नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "लौह भस्म में मौजूद आयरन की मात्रा और औषधीय गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, हालांकि, इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। एनीमिया, शारीरिक कमजोरी जैसी समस्याओं में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।"

Lauh Bhasma Benefits

इसे भी पढ़ें: ताम्र भस्म के सेवन से सेहत को होते हैं ये 9 फायदे, जानें इसका इस्तेमाल का तरीका और कुछ नुकसान

लौह भस्म का सेवन करने के कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

रक्त की कमी: लौह भस्म में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती है। यह एनीमिया के लक्षणों जैसे थकान, कमजोरी और सांस की तकलीफ को कम करने में प्रभावी है।

पाचन समस्याएं: लौह भस्म पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट: यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है, जिससे संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

पुरुष स्वास्थ्य: लौह भस्म में वीर्य बढ़ाने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने के गुण होते हैं, जिससे पुरुषों के सेक्सुअल स्वास्थ्य में सुधार होता है।

मानसिक स्वास्थ्य: यह मस्तिष्क को शांत करता है और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेदाचार्य से जानें 'स्वर्ण भस्म' का सेवन करने के 7 फायदे और सही तरीका

लौह भस्म के साइड इफेक्ट्स

लौह भस्म आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों में साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं-

  • कब्ज: लौह भस्म से कुछ लोगों को कब्ज की समस्या हो सकती है।
  • दस्त: कुछ मामलों में, लौह भस्म से दस्त भी हो सकते हैं।
  • मतली और उल्टी: कुछ लोगों को लौह भस्म लेने के बाद मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है।
  • एसिडिटी: लौह भस्म से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है।

लौह भस्म का सेवन कैसे करें?

लौह भस्म को आमतौर पर चूर्ण या गोली के रूप में लिया जाता है। इसकी सही खुराक व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और अन्य कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए, सेवन से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना चाहिए। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी लौह भस्म का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

मानसून में फ्रिजी हेयर से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 उपाय, मिलेगा फायदा

Disclaimer