Doctor Verified

वजाइनल हाइजीन के लिए क्या करें और क्या न करें? डॉक्टर से जानें

महिलाओं को वजाइनल हाइजीन का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
वजाइनल हाइजीन के लिए क्या करें और क्या न करें? डॉक्टर से जानें


Vaginal Hygiene Do's And Don'ts In Hindi: वजाइना महिलाओं के शरीर का एक जरूरी अंग है। महिलाओं को अक्सर कहा जाता है कि वजाइना की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे शरीर को साफ और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। बता दें, वजाइनल हाइजीन का ध्यान न रखने ओर इससे जुड़ी समस्याएं होने पर महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वजाइनल की हाइजीन का ध्यान न रखने के कारण महिलाओं को संक्रमण होने, असुविधा होने या स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वजाइनल हाइजीन का ध्यान रखने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जयपुर में स्थित ए 70 लाइफट्रोन्स क्लिनिक की निदेशक और एसडीएम अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ. निशि गुप्ता (Dr. Nishi Gupta, Director, A-70 Lifetrons Clinic and HOD Obstetrics & Gynecology Department, SDM Hospital, Jaipur) से जानें वजाइनल हाइजीन के लिए क्या करें और क्या न करें?

वजाइनल हाइजीन के लिए क्या करें? - What To Do For Vaginal Hygiene?

बाहरी क्षेत्र को अच्छे से साफ करें

वजाइना के बाहरी हिस्से को गर्म पानी की मदद से धीरे-धीरे धोएं। इससे राहत के लिए हल्की खुशबू वाले साबुन का इस्तेमाल करें। वजाइना के बाहरी हिस्से को धोने के बाद तौलिए की मदद से सुखाएं। इससे पसीने या बैक्टीरिया को जमा होने से रोका जा सकता है। इससे जलन, खुजली और वजाइना की बदबू से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

अच्छे से सुखाएं

वजाइना को हाइजीनिक रखने के लिए इसको हल्के गुनगुने पानी से धोने के बाद अच्छे से सुखाएं। जिससे किसी भी तरह की यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई), खुजली या अन्य परेशानियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आती है वजाइना में बदबू, डॉक्टर से जानें क्या करें?

vaginal hygiene dos and donts in hindi Untitled-1

पैड या टैम्पोन को नियमित रूप से बदलें

वजाइना हाइजीन को बैलेंस बनाएं रखने के लिए 4 से 6 घंटों पैड या टैम्पोन को बदलें। इससे संक्रमण और दुर्गंध से बचाव करने, स्किन को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है।

टाइट कपड़े न पहनें

वजाइना को साफ रखने के लिए टाइट पेंट्स या कपड़ें या सिंथेटिक कपड़े न पहनें। इनसे एनल बैक्टीरिया के वजाइना में जानें का खतरा बढ़ सकता है, जो आगे जाकर इंफेक्शन का कारण बढ़ सकते हैं। इससे प्राइवेट पार्ट में ऑक्सीजन का फ्लो भी नहीं हो पाता है। इसके बजाएं कॉटर इनरवियर पहनें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • वेजाइनल डिस्चार्ज क्यों होता है?

    वेजाइनल डिस्चार्ज यह सफेद तरल पदार्थ है, जो योनि को साफ करने, हेल्दी रखने और नम करने में मदद मिलती है। पीरियड्स के कारण इसके रंग में बदलाव आ सकता है। बता दें, यह पीरियड्स की शुरुआत या अंत में आता है।
  • सफेद पानी में बदबू क्यों आती है?

    सफेद पानी में बदबू संक्रमण, साफ-सफाई की कमी और यीस्ट इंफेक्शन के कारण हो सकती है। ऐसे में इन समस्या को नजरअंदाज न करते हुए, डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

    वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी फैट्स और प्रोबायोटिक्स से युक्त हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या वाकई दूध पीने से महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ सकती है? जानें डॉक्टर से सच्चाई

Disclaimer

TAGS