यौन संचारित संक्रमण, जिसे सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के रूप में भी जाना जाता है, एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। STI आमतौर पर यौन संपर्क के जरिए फैलने वाली बीमारी है। आज के समय में ये बीमारी काफी आम होती जा रही है, लेकिन इसका असर व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। STI आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस या परजीवियों के कारण के कारण होने वाली समस्या है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में यौन संबंध बनाने या अन्य कई तरीकों से फैल सकता है। लेकिन, इस बीमारी के प्रति जागरुकता की कमी के कारण लोग इस बारे में खुलकर बात करने से कतराते हैं। हालांकि, आज के इस लेख में हम दिल्ली के नारायणा अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट और गायनोकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी डॉक्टर रश्मि रेखा बोरा से ये जानने की कोशिश करेंगे कि यौन संचारित संक्रमण को लेकर लोग सबसे ज्यादा क्या सवाल करते हैं?
अक्सर पूछे जाने वाले STI से जुड़े सवाल
1. STI क्या होता है और यह कैसे फैलता है?
STI, यानी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन, आमतौर पर असुरक्षित तरीके से यौन संबंध के कारण फैलते है। यह इंफेक्शन वायरस या बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। STI, आमतौर पर बिना कंडोन के शारीरिक संबंध बनाे, इंफेक्टेड खून चढ़वाने, इंफेक्टेड व्यक्ति को लगाई गई सूई का इस्तेमाल करने, संक्रमित मां से भ्रूण में और कुछ इंफेक्शन हर्पीज और HPV स्किन से स्किन इंफेक्शन से भी फैल सकता है।
इसे भी पढ़ें: कौन से यौन संचारित संक्रमण (STIs) पीरियड्स को प्रभावित कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें
2. शारीरिक संबंध के दौरान STI से कैसे बचा जा सकता है?
अगर आपको STI है और आप अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सुरक्षित रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए आप हमेशा प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें। एक ही पार्टनर के साथ सुरक्षित संबंध बनाए। किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
3. अगर STI का समय पर इलाज न किया जाए तो क्या खतरे हो सकते हैं?
अगर समय पर STI का इलाज न किया जाए तो इसके कारण प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और अन्य बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। कई गंभीर मामलों में HIV जैसे इंफेक्शन इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर देता है। वहीं, कुछ इंफेक्शन दिल, लिवर, दिमाग और नसों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
4. STI की जांच कितनी बार करवानी चाहिए?
STI से बचाव के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से इसकी जांच करवाएं। अगर आप सेक्सुअली एक्टिव हैं, तो साल में कम से कम एक बार STI की जांच करवाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपका नया पार्टनर बनाया है और संबंध बनाने के बाद आपको पेशाब में जलन, असामान्य डिस्चार्ज, या प्राइवेट पार्ट में खुजली जैसे लक्षण नजर आए तो तुरंत जांच करवाएं।
5. STI होने के लंबे समय बाद क्या असर हो सकते हैं?
कुछ STIs जैसे कि HIV, हर्पीज और HPV लंबे समय तक शरीर में बिना किसी लक्षण के नजर आ सकते हैं और धीरे-धीरे आपके दिल, दिमाग और इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जबकि, सिफिलिस जैसे इंफेक्शन समय के साथ दिमाग, आंख, हड्डियों और शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में यूरेथ्राइटिस (यौन संचारित संक्रमण) का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर से जानें
6. अगर कोई लक्षण न हों तो क्या STI फिर भी फैल सकता है?
जी हां, अगर संक्रमित व्यक्ति में STI के कोई भी लक्षण नहीं हो फिर भी इसके फैलने की संभावन होती है। क्योंकि, कई STIs जैसे कि क्लैमाइडिया और गोनोरिया बिना किसी साफ लक्षण के भी होते हैं। इसलिए, संक्रमित व्यक्ति को लक्षण न होने के बाद भी वह दूसरों में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इसलिए, इसकी नियमित जांच बहुत जरूरी है।
7. STI का प्रेग्नेंसी या प्रजनन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
STI गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यह इंफेक्शन मिसकैरेज और समय से पहले डिलीवरी का कारण बन सकता है। कुछ संक्रमण जैसे सिफिलिस और HIV, गर्भाशय में ही बच्चे को संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप बेबी प्लान कर रहे हैं तो पहले STI जांच जरूर करवानी चाहिए।
निष्कर्ष
STI की समस्या कोई शर्म की बात नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी आम समस्या है, जिसकी समय पर जांच करवाना और इलाज करवाना जरूरी है। डॉक्टर से खुलकर बात करें, और शरीर में लक्षण नजर आने पर सही ट्रीटमेंट लें।
FAQ
STI से आप क्या समझते हैं?
STI का मतलब है, सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन, जिसे हिंदी में यौन संचारित संक्रमण के रूप में जाना जाता है। ये ऐसे इंफेक्शन हैं, जो यौन गतिविधियों के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं। ये इंफेक्शन बैक्टीरिया और वायरस के कारण हो सकते हैं।STI कितने दिन में ठीक होता है?
यौन संचारित संक्रमण (STI) को ठीक होने में कितना समय लगता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इंफेक्शन के प्रकार और इलाज पर निर्भर करता है।पुरुषों में STI के क्या लक्षण हैं?
पुरुषों में यौन संचारित संक्रमण (STI) के लक्षणों में आमतौर पर अंडकोष से डिस्चार्ज, पेशाब करते समय दर्द या जलन, अंडकोष के आसपास छाले या घाव, और अंडकोष के आसपास खुजली या सूजन की समस्या होता है।