Doctor Verified

कहीं चेहरे में सूजन की वजह थायराइड तो नहीं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

चेहरे की सूजन को थायराइड से जोड़कर भी देखा जाता है। डॉक्टर से समझें यह समस्या थायराइड से कैसे कनेक्टेड है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं चेहरे में सूजन की वजह थायराइड तो नहीं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Can thyroid cause puffy face: थायराइड लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। इसमें बॉडी में थायराइड हार्मोन का स्तर ज्यादा या कम होने लगता है। हार्मोन इंबैलेंस होते ही कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अगर व्यक्ति को हाइपोथायरायडिज्म हुआ है, तो इस कारण वजन बढ़ने लगता है और तनाव व थकान ज्यादा रहने लगती है। दूसरी ओर, हाइपरथायरायडिज्म की समस्या में भूख न लगना और वजन कम होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करने से इन हार्मोनल इशुज को कंट्रोल रखा जा सकता है। हमारी डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी कई समस्याएं भी थायराइड की ओर इशारा करती हैं, जिन पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जा पाता है, जैसे कि चेहरे पर सूजन आना। यह समस्या थायराइड से कैसे कनेक्टेड है। इस बारे में जानने के लिए लिए हमने हैदराबाद (सिकंदराबाद) स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स से सीनियर कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. रमन बोद्दुला से बात की।

001 (3)

क्या थायराइड की वजह से चेहरा सूज जाता है? Does Thyroid Cause Face Swelling

डॉ. रमन के मुताबिक थायराइड की समस्या चेहरे पर सूजन आने का कारण बन सकती है। चेहरे पर सूजन हाइपोथायरायडिज्म के कारण आ सकती है। इसमें थायराइड ग्लैंड पर्याप्त थायरॉक्सीन हॉर्मोन प्रड्यूज नहीं कर पाता है। इस समस्या के कारण थायराइड ग्लैंड का फंक्शन डिस्टर्ब हो सकता है। हाइपरथायरायडिज्म में भी चेहरे में सूजन आ सकती है लेकिन हाइपोथायरायडिज्म में इसे मुख्य लक्षणों में गिना जाता है।

इसे भी पढ़ें- सुबह के समय शरीर में दिखें ये 6 लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं हाइपरथायरायडिज्म का संकेत

थायराइड की समस्या सूजन से जैसे संबंधित है?

हाइपोथायरायडिज्म होने पर बॉडी जरूरत अनुसार हार्मोन प्रड्यूज नहीं करती है। हार्मोन लेवल कम होने पर बॉडी फंक्शन भी स्लो हो जाता है। इस कारण कुछ केमिकल्स जैसे ग्लाइकोसामिनोग्लाइकेन्स भी त्वचा में जमा होने लगते हैं। ये कंपाउंड शरीर में पानी सोखते हैं और इनके कारण सूजन और फ्लूड रिटेंशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासकर होंठों, गालों और आंखों के आसपास समस्या ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा, त्वचा मोटी होने लगती है, नाक मोटी हो जाती है और भोहें हल्की होने लगती हैं। साथ ही स्किन ड्राई और बेजान रहना शुरू हो जाती है।

क्या हाइपरथायरायडिज्म में भी चेहरे पर सूजन आती है?

हाइपरथायरायडिज्म के कारण भी चेहरे पर सूजन आ सकती है। इस बीमारी में थायरॉइड ग्रंथि हार्मोन ज्यादा प्रड्यूज करती है, जिससे सूजन, चेहरे पर लालिमा और आंखों में उभार आ सकता है। कुछ लोगों को लालिमा या चकत्ते भी होने लगते हैं और त्वचा पतली हो सकती है। इसके अलावा, पलकों के आसपास और चेहरे के निचले हिस्से में गंभीर सूजन हो सकती है, ग्रेव्स रोग जैसी ऑटोइम्यून थायरॉइड भी इसका कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- ग्रेव्स डिजीज: हांथों में कंपन के साथ पसीने से तर-बतर हो जाता है शरीर, जानें इस गंभीर बीमारी का कारण

थायराइड होने पर शरीर में क्या संकेत नजर आते हैं- Symptoms of Thyroid In Body

थायराइड के संकेत इस पर निर्भर करते हैं कि व्यक्ति को कौन-सा थायराइड हुआ है-

हाइपोथायरायडिज्म को अंडर एक्टिव थायराइड भी कहा जाता है। इसमें हार्ट रेड धीमा होने, थकावट और कमजोरी होने, लगातर वजन बढ़ने और ठंड लगने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके कारण ड्राई स्किन, बेजान बाल, मूड स्विंग्स, डिप्रेशन और हैवी पीरियड्स होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अगर आपको हाइपरथायरायडिज्म हुआ है तो हार्ट रेट तेज हो जाएगा। ऐसे में नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगेंगी, वजन कम होने लगेगा और हीट से सेंसिटिवीटी बढ़ जाएगी। ऐसे में पसीना ज्यादा आता है और बैचेनी, इरिटेशन और नर्वस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, पीरियड्स साइकिल इर्रेगुलर होना या पीरियड्स मिस होने जैसी समस्याएं भी इसकी वजह बन सकती हैं।

एक्सपर्ट टिप

ऐसा जरूरी नहीं है थायराइड के हर मरीज के चेहरे पर सूजन आए। थायराइड के लक्षण और इसका ट्रीटमेंट थायराइड को कंट्रोल कर सकता है। अगर आपको कुछ दिनों से चेहरे पट सूजन है, तो चेकअप जरूर कराएं। क्योंकि इसके जरिये ही समस्या का पता लगाया जा सकता है।

निष्कर्ष

डॉक्टर के मुताबिक हाइपोथायरायडिज्म के कारण चेहरे पर सूजन आ सकती है। इस समस्या में बॉडी में फ्लूड रिटेंशन होने लगता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई हैं। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

FAQ

  • क्या थायराइड से चेहरे पर सूजन आ जाती है?

    थायराइड के कारण चेहरे पर सूजन आ सकती है। यह समस्या हाइपोथायरायडिज्म में हो सकती है। बॉडी में हार्मोन इंबैलेंस होने से फ्लूड रिटेंशन होने लगता है जिस कारण चेहरे फूला हुआ नजर आता है और चेहरे पर सूजन बढ़ती है। 
  • थायराइड होने से क्या दिक्कत होती है?

    थायराइड होने पर थकावट, कमजोरी, नींद से जुड़ी समस्याएं, वजन में बदलाव और त्वचा में बदलाव आने जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। कई महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं और खराब पाचन क्रिया का सामना भी करना पड़ता है। 
  • थायराइड जल्दी ठीक कैसे करें?

    थायराइड को हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करके कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिअ बैलैंस्ड डाइट लेना जरूरी है। रोजाना सुबह दवा लेना जरूरी है जिससे थायराइड कंट्रोल रहे। इसके अलावा, नींद पूरी करना और स्ट्रेस न लेने जैसी आदतें भी अपनानी चाहिए। 

 

 

 

Read Next

क्या कुत्ते के चाटने से आपकी सेहत को पहुंच सकता है नुकसान? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS