Can dog saliva harm humans: आजकल सभी लोग अपने पालतू जानवरों से प्यार करते हैं, उनके साथ समय बिताते हैं और उनको चूमते हैं। यहां तक कि जब उनका पेट, यानी कुत्ता, उनका चेहरा चाटने लगता है, वे उसे चाटने देते हैं। हालांकि यह काफी स्नेहपूर्ण हो सकता है। क्योंकि पेट उनके घर के सदस्य की तरह होता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कुत्ते का चाटना आपके लिए हानिकारक हो सकता है? हमने इस विषय पर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिसिन ़डॉक्टर वीनस तनेजा (Dr. Vinus Taneja, Associate Consultant, Medicine, Sir Gangaram Hospital, Delhi) से विस्तार में बात की। उन्हीं से जानते हैं सब कुछ।
कुत्ते का चाटना इंसानों के लिए कैसे हानिकारक है-How is a dog's lick harmful to humans?
दरअसल, कुत्ते दिखने में कितने ही स्वस्थ लगें, लेकिन कुत्तों के चाटने से कई संक्रमण होते हैं और उनमें से एक है सेल्मेनेला है और यह बैक्टीरिया इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह इंसानों में पेट दर्द और दस्त का कारण बन सकता है। अगर यह संक्रमण ज्यादा फैल जाए, तो इसका इलाज करना भी कठिन हो जाता है। हालांकि, कुत्ते की लार में और भी कई तरह के खतरे छिपे हैं। उनकी लार में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। ये बैक्टीरिया इंसानों में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में कुत्ते के काटने पर क्या करें? जानें डॉक्टर की राय और रेबीज से जुड़ी सावधानियां
कुत्ते की लार से इंसानों को कई खतरे-There are many dangers to humans from dog saliva
कुत्ते के काटने से जब लार ताजा घाव या खून के संपर्क में आती है तो इससे रेबीज हो सकता है लेकिन कुत्ते के चाटने से रेबीज का खतरा हो सकता है। हालांकि, कुत्ते, बिल्ली और बंदर इन सभी के काटने से रेबीज होता है, लेकिन कुत्ते आपके घर में फैमिलियर होते हैं। तब यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है। बता दें कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है। तो वहीं कुत्ते की लार से पाश्चुरेला मल्टीसिडा नामक बैक्टीरिया पाया जाता है, जो इंसानों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। साल्मोनेला बैक्टीरिया भी कुत्ते के मल और लार में पाया जाता है।
किन लोगों को रहना चाहिए कुत्ते से दूर-Who should stay away from dogs?
अब बहुत कम ही घर हैं जिनके यहां पेट नहीं है। ज्यादातर लोग अपने घर में पेट के रूप में कुत्ता या बिल्ली पालते हैं। ऐसे में उनसे प्यार जताना और उनका प्यार पाना रोजमर्रा का हिस्सा है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें कि परिवार के कुछ लोग ही उनका ध्यान रखें। आपको यह भी बता दें कि कुछ लोग कुत्ते के चाटने से दूसरों की तुलना में ज्यादा खतरे में हो सकते हैं, जैसे कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है, और जिनके शरीर में घाव हैं। इन लोगों को कुत्ते के चाटने से बीमारी हो सकती है। कई बार होता है कि डॉग आपको चाट रहा है, लेकिन गलती से उसके दांत भी लग जाते हैं जिससे और भी परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या सच में कुत्ते के काटने पर हल्दी मिर्च लगने से रेबीज खत्म हो जाता है? जानें क्या है सच्चाई
किन बातों का रखें ध्यान-What to keep in mind?
आपके घर में ही पेट है, तो आप उससे दूरी कैसे बना सकते हैं? इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें। अपने डॉग को रोज नहलाएं, जिससे उनके शरीर में मौजूद बैक्टीरिया कम हो सकते हैं। इसके अलावा कुत्ते के दांतों की सफाई करें, उनके समय-समय पर वैक्सीन लगवाएं, उनके घाव का इलाज कराएं और कोशिश करें कि कुत्ते आपका चेहरा न चाट पाएं। जब आप अपने पेट के साथ खेल लेते हैं, तो अपनी साफ-सफाई करें। इसके बाद ही खाना खाएं।
निष्कर्ष
कुत्ते का काटना तो खतरनाक है ही, लेकिन उनका चाटना भी हानिकारक हो सकता है क्योंकि कुत्ते की लार में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो इंसानों के लिए कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप डॉग से प्यार न करें या उनके साथ खेलें नहीं। बस कुछ सावधानियां बरतें और अपनी और अपने डॉग की साफ-सफाई रखें। नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लें।
FAQ
अगर कुत्ता चाट ले तो क्या करना चाहिए?
आपके घर में डॉग है तो जाहिर है कि वह आपके गाल को चाटेगा और आप भी उसके साथ खेलेंगे, लेकिन कुत्ते की लार में बैक्टीरिया होने की वजह से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस कारण आप अपने डॉग के साथ खेल लें, उसके बाद अपने हाथ साफ तरह से धोएं और कुत्ते की हाइजीन का भी ध्यान रखें।क्या कुत्ते का चाटना इंसानों के लिए हानिकारक है?
कुत्ते के चाटने से रेबीज का खतरा हो सकता है। बता दें कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है। तो वहीं कुत्ते की लार में पाश्चुरेला मल्टीसिडा नामक बैक्टीरिया पाया जाता है, जो इंसानों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। साल्मोनेला बैक्टीरिया भी कुत्ते के मल और लार में पाया जाता है।क्या हर कुत्ते के चाटने से रेबीज होता है?
हर कुत्ते के काटने से रेबीज नहीं होता है। स्ट्रीट डॉग के मामले में पालतू डॉग कम खतरनाक होते हैं, लेकिन रेबीज आमतौर पर संक्रमित जानवर की लार में पाया जाता है।