Doctor Verified

कुत्ता काटने के कितनी देर बाद तक इंजेक्शन लगवा सकते हैं? जानें कब शरीर में फैलने लगता है रेबीज इंफेक्शन

कुत्ते के काटने के बाद इंजेक्शन लगवाना बहुत जरूरी होता है। जानें, कुत्ते के काटने के कितने घंटे बाद इंजेक्शन लगवाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
कुत्ता काटने के कितनी देर बाद तक इंजेक्शन लगवा सकते हैं? जानें कब शरीर में फैलने लगता है रेबीज इंफेक्शन


गली-मोहल्ले में घूमते हुए कई बार लोगों को कुत्ते काट लेते हैं। कई बार कुत्ते गहराई से काट लेते हैं, तो कभी सिर्फ दांतों से खरोंच लगती है। लेकिन दोनों ही स्थितियों में इंसानों के लिए सावधानी बरतना जरूरी होता है। कुत्ता गहराई से काटे या फिर सिर्फ खरोंच मारे, दोनों में रेबीज इंफेक्शन फैल जाता है। ऐसे में रेबीज संक्रमण से बचने के लिए पीड़ित व्यक्ति को इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है। कुत्ते के काटने के बाद सही समय पर इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है। अगर समय पर इंजेक्शन न लगाया जाए, तो इससे व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। इसलिए कुत्ते के काटने के बाद कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कुत्ता काटने के कितने घंटे बाद इंजेक्शन लगवा सकते हैं। जानते हैं, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से-

कुत्ता काटने के कितने घंटे बाद इंजेक्शन लगवाना चाहिए?

  • कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना बहुत जरूरी होता है। वरना, व्यक्ति की जान तक जा सकती है। आपको बता दें कि कुत्ते के काटने के बाद कुल 5 इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं।
  • कुत्ते के काटने के बाद आपको 24 घंटे के अंदर इंजेक्शन लगवा लेना चाहिए। कोशिश करें कि कुत्ते के काटने के तुरंत बाद ही हॉस्पिटल चले जाएं। 
  • इसके बाद आपको दूसरा इंजेक्शन 3 दिन लगवाना होता है। सारे इंजेक्शन समय-समय पर लगवाना बहुत जरूरी होता है।
  • फिर तीसरा इंजेक्शन 7वें दिन लगवाना होता है। 
  • इसके बाद, चौथा इंजेक्शन 14वें दिन और पांचवा इंजेक्शन 28वें दिन लगता है।
  • आपको बता दें कि रेबीज इंजेक्शन लगाने के बाद कुछ लोगों बुखार आ सकता है। लेकिन इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें- कुत्ते के काटने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, डॉक्टर ने दी ये सलाह


injection

कुत्ता काटने के बाद शरीर में रेबीज इंफेक्शन कब फैलने लगता है?

रेबीज से संक्रमित जानवर के काटने के बाद इंसानों में रेबीज इंफेक्शन फैल सकता है। कुत्ते के काटने या खरोंचने से शीरर में रेबीज इंफेक्शन फैल सकता है। जब कोई कुत्ता इंसान को काटता है, तो उसमें इसके लक्षण एक से तीन महीनों में दिखाई दे सकते हैं। कुछ लोगों में रेबीज इंफेक्शन के लक्षण जल्दी भी नजर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कुत्ते के काटने से सिर्फ रेबीज नहीं, हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, जानें इनके लक्षण और बचाव के टिप्स

कुत्ते के काटने के तुरंत बाद क्या करें?

  • जब कुत्ता काट लें, तो सबसे पहले प्रभावित स्थान को पानी से धो लेना चाहिए।
  • आप चाहें तो साबुन से भी उस स्थान को धो सकते हैं। फिर एंटीबायोटिक क्रीम लगा सकते हैं। इससे रेबीज इंफेक्शन फैलने का जोखिम कम होगा।
  • इसके बाद आपको हॉस्पिटल जाना चाहिए। फिर रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं। इससे रेबीज इंफेक्शन फैलने से बचाव होता है।
  • अगर कुत्ते के काटने के बाद त्वचा से खून निकलने लगे, तो उस स्थान को साफ करके पट्टी बांध लें। 

Read Next

Health Insurance VS Mediclaim: हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम में क्‍या फर्क है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer