Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में कुत्ते के काटने पर क्या करें? जानें डॉक्टर की राय और रेबीज से जुड़ी सावधानियां

प्रेग्नेंसी में कुत्ते के काटने पर घाव को धोएं, एंटीसेप्टिक लगाएं और तुरंत डॉक्टर से मिलें। रेबीज वैक्सीन लेना सुरक्षित माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में कुत्ते के काटने पर क्या करें? जानें डॉक्टर की राय और रेबीज से जुड़ी सावधानियां

Pregnancy Me Kutta Kate To Kya Kare: हर साल 6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस 2025 (World Zoonoses Day 2025) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों (जूनोटिक डिजीज) के बारे में जागरूकता बढ़ाना। इन बीमारियों में रेबीज, बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू, ब्रुसेलोसिस और लेप्टोस्पायरोसिस जैसे गंभीर इंफेक्‍शन शामिल हैं। आज भी रेबीज जैसी बीमारी कई देशों में जानलेवा बनी हुई है, खासकर जब संक्रमित जानवर इंसानों को काट लेते हैं। भारत में कुत्ते के काटने से रेबीज फैलने के मामले आम हैं और जब बात गर्भवती महिलाओं की हो, तो ये और भी गंभीर हो जाता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला की इम्यूनिटी और शारीरिक सेंस‍िट‍िव‍िटी दोनों ही ज्‍यादा होती हैं, ऐसे में कुत्ते के काटने से इंफेक्‍शन का खतरा और भ्रूण पर असर दोनों संभव हो सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि प्रेग्नेंसी में कुत्ते के काटने पर क्या करें, रेबीज से कैसे बचें और डॉक्टरों की क्या राय है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के झलकारीबाई हॉस्‍प‍िटल की वर‍िष्‍ठ गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।

प्रेग्नेंसी में कुत्ते के काटने पर तुरंत क्या करें?- What To Do Immediately If a Dog Bites During Pregnancy

  • घाव को तुरंत साफ करें: कुत्ते के काटे हुए स्थान को साफ पानी और साबुन से 10-15 मिनट तक अच्छे से धोएं।
  • एंटीसेप्टिक लगाएं: घाव पर एंटीसेप्टिक सॉल्‍यूशन लगाएं।
  • ब्लीडिंग हो तो दबाव दें: अगर खून बह रहा है, तो साफ कपड़े से दबाकर रोकें।
  • डॉक्टर को तुरंत दिखाएं: प्रेग्नेंसी में देरी क‍िए बगैर, डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- क्या वैक्सीनेटेड कुत्ते के काटने के बाद भी इंजेक्शन लगाना चाहिए? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या प्रेग्नेंसी में एंटी-रेबीज वैक्सीन लेना सुरक्षित है?- Is Anti-Rabies Vaccine Safe During Pregnancy

  • हां, डॉक्टर और डब्‍ल्‍यूएचओ की गाइडलाइन्‍स के अनुसार प्रेग्नेंसी में एंटी-रेबीज वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित होती है।
  • यह न, तो मां को नुकसान पहुंचाती है और न ही भ्रूण को।
  • अगर कुत्ता संक्रमित था या उसका स्टेटस अज्ञात है, तो वैक्सीन जरूर लें।

रेबीज क्या है और यह क्यों जानलेवा है?- What is Rabies and Why is it Dangerous

dog-bite-pregnancy-treatment

  • रेबीज एक वायरल इंफेक्‍शन है जो संक्रमित जानवर के काटने से फैलता है, खासकर कुत्ते, बिल्ली, बंदर या चमगादड़।
  • यह वायरस सीधे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।
  • एक बार रेबीज के लक्षण आ जाएं, तो इसका इलाज संभव नहीं होता। यही वजह है कि इसे 100 % जानलेवा बीमारी कहा जाता है।

रेबीज का भ्रूण पर क्या असर पड़ सकता है?- Rabies Effects on Fetus During Pregnancy

अगर मां को रेबीज का इंफेक्‍शन हो गया है और उसका इलाज समय पर नहीं हुआ है, तो भ्रूण पर असर संभव है। अगर मां में वायरस एक्टिव हो, तो संक्रमण गर्भनाल से बच्चे तक इंफेक्‍शन पहुंच सकता है। समय पर वैक्सीन लेने से मां और बच्चे दोनों सुरक्षित रहते हैं।

प्रेग्नेंसी में कुत्ते के काटने पर किन चीजों से बचें?- What to Avoid if Bitten by a Dog During Pregnancy

  • घरेलू उपायों (हल्दी, तेल, मिर्च आदि) का इस्‍तेमाल न करें।
  • वैक्सीन लेने में देर न करें।
  • घाव को ढकने या पट्टी करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

प्रेग्नेंसी में रेबीज से बचाव कैसे करें?- Rabies Prevention Tips in Pregnancy

  • अगर कुत्ता पालतू है और उसे नियमित वैक्सीन लग रही है, फिर भी उसके काटने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
  • अगर रेबीज का शक हो, तो फौरन वैक्सीन लें।
  • अपने पालतू जानवरों को समय-समय पर रेबीज वैक्सीन दिलवाएं।
  • आवारा जानवरों से दूरी बनाए रखें। खासतौर पर कुत्ते, बंदर और बिल्लियों के संपर्क से बचें।
  • जानवर के काटने या पंजा मारने पर तुरंत साबुन-पानी से धोएं और डॉक्टर से मिलें।
  • जानवर के काटने पर देरी न करें, तुरंत मेडिकल हेल्प लें।
  • बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी प्रकार का इंफेक्‍शन, मां और बच्चे दोनों के लिए खतरे का संकेत हो सकता है। कुत्ते के काटने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत प्राथमिक चिकित्सा करें और डॉक्टर की सलाह लें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: clinicone.com

FAQ

  • क्या गर्भवती होने पर रेबीज का इलाज किया जा सकता है? 

    हां, गर्भवती महिलाओं को रेबीज से बचाने के लिए एंटी-रेबीज वैक्सीन और इम्युनोग्लोब्युलिन देना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। समय पर इलाज लेने से मां और भ्रूण दोनों सुरक्षित रहते हैं।
  • अगर कुत्ता गर्भवती महिला को काट ले तो क्या होता है?

    अगर संक्रमित कुत्ता काटता है, तो मां को रेबीज का खतरा होता है, जो भ्रूण तक भी पहुंच सकता है। लेकिन अगर समय रहते वैक्सीन ले ली जाए, तो इंफेक्‍शन को रोका जा सकता है और कोई खतरा नहीं होता।
  • कुत्ता काट ले तो सबसे पहले क्या करना चाहिए?

    कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और पानी से 10-15 मिनट तक धोएं। फिर एंटीसेप्टिक लगाएं और देर क‍िए बगैर, डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसे में वैक्सीनेशन बहुत जरूरी होता है।

 

 

 

Read Next

इंजेक्शन से दबाया PCOD का दर्द, आईवीएफ भी हुए फेल- जानिए शशि की मां बनने की कहानी

Disclaimer

TAGS