What To Do After Dog Bite: चोट लगने या इंजरी होने के बाद सबसे पहले प्राथमिक उपचार जरूरी है। ज्यादातर लोगों को कट या चोट लगने के बाद क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुत्ते के काटने के बाद क्या करना चाहिए। अक्सर लोग कुत्ते के काटने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई ऐसे मामले सामने आते हैं जहां, कुत्ते के काटने के बाद लोगों की मौत हो जाती है या गंभीर रूप से संक्रमित हो जाते हैं। ऐसा कुत्ते के काटने के बाद होने वाली गलतियों की वजह से होता है। अगर आपको या आपके आसपास किसी को कुत्ते ने काट लिया है, तो इसके तुरंत बाद कुछ सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कुत्ता काटने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
कुत्ता काटने के बाद क्या करना चाहिए?- What To Do After Dog Bite in Hindi
कुत्ते के काटने के बाद रेबीज नामक इन्फेक्शन का खतरा रहता है। अक्सर लोग कुत्ते के काटने के बाद घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने लगते हैं। गांव-देहात के लोग तो कुत्ता काटने के बाद घाव पर लाल मिर्च जैसी चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसा करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है। कुत्ता काटने के बाद डॉक्टर भी मरीज की स्थिति, घाव और लक्षणों के आधार पर इलाज करते हैं। घरेलू उपायों और खुद से किसी भी तरह का इलाज करना इस स्थिति में आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पालतू जानवरों को चूमना नहीं है खतरे से खाली, हो सकते हैं सेहत से जुड़े ये नुकसान
रांची स्थिति एम्स हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. विकास कुमार कहते हैं कि कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले घाव को हल्के गुनगुने पानी और साबुन से धो लें। अगर घाव बहुत ज्यादा गहरा है, तो इस पर साफ पट्टी का इस्तेमाल करें। डॉक्टर विकास कहते हैं कि अक्सर लोग कुत्ते के काटने के बाद घाव को बिना साफ किए पट्टी का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा करने से कई तरह के नुकसान का खतरा रहता है। कुत्ते के काटने के तुरंत बाद आपको इस तरह से सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए-
- सबसे पहले घाव को साबुन और गर्म पानी से साफ करें
- इसके बाद अगर ब्लीडिंग हो रही है तो साफ पट्टी बांधें
- घाव पर सिर्फ एंटीबायोटिक क्रीम का इस्तेमाल करें
- इसके बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
🔴कुत्ता अगर काट ले तो इन गलतियों से बचें !
— Dr Vikas Kumar (@drvikas1111) September 7, 2023
🔴जानिए सबसे पहले क्या करना चाहिए ?
🔴क्या रेबीज 100% जानलेवा है ?
🔴क्या यह सच है कि हमें काटने वाले कुत्ते में अगर 10 दिनों तक
रेबीज के लक्षण ना आए तो हमें रेबीज का खतरा कम है ?
#rabies #petlovers pic.twitter.com/ZwFHHjy6qB
कुत्ते के काटने के बाद डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर मरीज की स्थिति के आधार पर इलाज करते हैं। अगर आपका घाव गहरा है, तो डॉक्टर एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन लगा सकते हैं। वहीं, अगर घाव कम है या सिर्फ स्क्रैच हुआ है, तो डॉक्टर वैक्सीन लगवाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा पालतू कुत्ते के काटने और स्ट्रीट डॉग्स के काटने का इलाज अलग-अलग तरह से होता है। कुत्ते के काटने के बाद उसकी लार के जरिए आपके शरीर में रेबीज वायरस पहुंच सकता है। इस स्थिति में लापरवाही जानलेवा होती है।
कुत्ता काटने के बाद क्या न करें?- What Not To Do After Dog Bite?
कुत्ता काटने के बाद बिना घाव को साफ किये पट्टी बांधने से बचें और सिर्फ साफ पट्टी का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा किसी भी तरह के घरेलू उपचार या नीम-हकीम के चक्कर में पड़ने से बचें। ऐसा करने से आपकी जान भी जा सकती है। वहीं अगर आपको कुत्ते ने काट लिया है, तो जरूरी इलाज के बाद डॉक्टर की सलाह लेकर वैक्सीन जरूर लगवाएं। रेबीज इन्फेक्शन होने के बाद दुनिया में बहुत कम ही लोग जीवित रह पाते हैं। इसलिए इससे पहले कि शरीर में इन्फेक्शन फैले आपको उचित इलाज जरूर लेना चाहिए। कुत्ता काटने के बाद रेबीज इन्फेक्शन होने पर आपको शारीरिक कमजोरी, बुखार, बेचैनी और सिरदर्द जैसी परेशानियां होती हैं।
इसे भी पढ़ें: कुत्ते के काटने से सिर्फ रेबीज नहीं, हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, जानें इनके लक्षण और बचाव के टिप्स
इन लक्षणों के दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कुत्ता काटने के बाद इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से आपकी जान भी जा सकती है। अगर आपको जिस कुत्ते ने काटा है, उसको रेबीज होगा तो काटने के कुछ दिनों के भीतर ही लक्षण दिखने लग जाते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version