पालतू जानवरों को चूमना नहीं है खतरे से खाली, हो सकते हैं सेहत से जुड़े ये नुकसान

Kissing Pets May Not Be Safe: पालतू जानवर या कुत्ते को चूमना खतरे से खाली नहीं हो सकता है, इसकी वजह से आप गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पालतू जानवरों को चूमना नहीं है खतरे से खाली, हो सकते हैं सेहत से जुड़े ये नुकसान


Kissing Pets May Not Be Safe: घर पर डॉग, कैट जैसे जानवरों को पालना नया ट्रेंड बन चुका है। एक जमाने में लोग अपनी या घर के आसपास की सुरक्षा के लिए डॉग पालते थे, लेकिन अब यह एक शौक बन गया है। घर पर जानवरों को पालने वाले लोग इन्हें बहुत प्यार देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालतू जानवरों के प्रति आपका जुनूनी प्यार मुसीबत बन सकता है। इसकी वजह से आप कई संक्रामक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। पालतू जानवरों को बेवजह चूमना और उनसे चिपक के रहना खतरे से खाली नहीं है। इसकी वजह से सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को होता है। हाल ही में हुई एक स्टडी में भी यह बात निकलकर सामने आई है कि पालतू जानवरों को चूमने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कुत्तों को चूमना नहीं है खतरे से खाली- Kissing Pets May Not Be Safe in Hindi

कुत्तों और अन्य पालतू जानवरों को प्यार से चूमना खतरे से खाली नहीं होता है। ऐसा करने से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च कह रही है। दरअसल, जानवरों और कुत्तों के मुंह में तमाम तरह के बैक्टीरिया होते हैं। इन्हें चूमने से बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं और इसकी वजह से आप इनका शिकार हो सकते हैं। रिसर्च में कहा गया है कि कुत्तों के मुंह में लगभग 600 तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इन्हें चूमने से आप जूनोटिक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जूनोसिस या जूनोटिक बीमारियां जानवरों से इंसानों में होने वाली बीमारियां होती हैं।

Kissing Pets May Not Be Safe

इसे भी पढ़ें: रोज पालतू कुत्ते के साथ सोने के कारण इस शख्स को हुआ लिवर में ट्यूमर, डॉक्टर ने बताया ये कारण

जानवरों के साथ गलतियों से बचें

सिर्फ कुत्ते ही नहीं बल्कि अन्य जानवरों को चूमने या उनके बहुत करीब जाने से आप कई तरह के बैक्टीरिया के शिकार हो सकते हैं। स्ट्रीट डॉग्स के साथ भी ऐसा ही है। इसके अलावा अगर आप अपने पालतू जानवरों को कच्चा मांस खिलाते हैं, तो उन्हें भूलकर भी न चूमें। इसा करने से आपको सालमोनेला जैसी बीमारी का खतरा रहता है। कच्चा मांस खाने की वजह से जानवरों के मुंह में सालमोनेला जैसी बीमारी हो सकती है।

यही नहीं, कुत्ते या पालतू जानवरों के साथ खाना खाने और एक साथ सोने के कारण आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। कुत्ते की लार के लार्वा के संपर्क में आने से आपको ट्यूमर समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसकी वजह से रेबीज इन्फेक्शन का भी खतरा रहता है। अगर कुत्ते की लार आपके मुंह से पेट में पहुंच जाती है, तो इसकी वजह से गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

G20 Summit: विदेशी मेहमानों को परोसे जाएंगे ये इंडियन डिशेज, मेन्यू में रागी लड्डू से लेकर भापा दोई तक शामिल

Disclaimer