G20 Summit: विदेशी मेहमानों को परोसे जाएंगे ये इंडियन डिशेज, मेन्यू में रागी लड्डू से लेकर भापा दोई तक शामिल

G20 summit Healthy Dishes Menu: जी-20 समिट में विदेशी मेहमानों को हेल्दी इंडियन डिशेज सर्व की जाएंगी। जानें, इसकी पूरी लिस्ट
  • SHARE
  • FOLLOW
G20 Summit: विदेशी मेहमानों को परोसे जाएंगे ये इंडियन डिशेज, मेन्यू में रागी लड्डू से लेकर भापा दोई तक शामिल


G20 summit Healthy Dishes Menu: केंद्र सरकार इन दिनों G20 समिट की तैयारियों में जुटी हुई है। सरकार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर तमाम देशों के दिग्गज राष्ट्राध्यक्षों को भारत में किसी तरह की परेशान न हो, इसके लिए छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रख रही है। विदेशी मेहमानों के लिए राजधानी दिल्ली को भी सजाया जा चुका है। साथ ही, उनके रहने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। जी-20 समिट में विदेशी मेहमान हेल्दी इंडियन डिशेज का लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान उन्हें मिलेट्स से बनी तरह-तरह की डिशेज थाली में परोसी जाएंगी। आइए, जानते हैं जी-20 सम्मेलन में मेहमानों को कौन-कौन सी डिशेज सर्व की जाएंगी।

G20 में विदेशी मेहमानों को परोसे जाएंगे ये हेल्दी इंडियन डिशेज

ragi laddu

1. रागी लड्डू

रागी लड्डू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें बनाने के लिए रागी आटे, गुड़, घी और ड्राई फ्रूट्स जैसी सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि रागी एक मिलेट है, जो कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है। 

2. जौ की खीर

जी-20 समिट में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों को जौ की खीर भी परोसी जाएगी। जौ के दानों से बनी खीर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। खीर को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें नट्स और घी डाला जाता है। 

इसे भी पढ़ें- G20 Summit 2023: दिल्ली के 8 बड़े अस्पताल हाई एलर्ट पर, मेहमानों के लिए चलते-फिरते ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था

3. बाजरे की खीर

भारत में बाजरे की रोटी और खीर खूब खाई जाती है। अब G20 समिट में विदेशी मेहमानों को भी बाजरे की खीर सर्व की जाएगी। बाजरे के आटे में आयरन, जिंक, विटामिन बी3 और विटामिन बी6 पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इस खीर को बनाने के लिए दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है।

mango truffle

4. मैंगो ट्रफल

G20 में जुट रहे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर तमाम देशों के दिग्गज राष्ट्राध्यक्ष को भारतीय राष्ट्रीय फल 'आम' से बना डेजर्ट (Mango Truffle) सर्व किया जाएगा। मैंगो ट्रफल काफी हेल्दी और टेस्टी होता है।

5. रागी बादाम पिन्नी

भारत में सर्दी के मौसम में रागी और बादाम से बनी पिन्नी को खूब खाया जाता है। जी-20 समिट में विदेशी मेहमानों को भी रागी बादाम पिन्नी लड्डू परोसे जाएंगे। इसे बनाने के लिए रागी आटा, बादाम, गुड़, घी, सोंठ पाउडर, काजू आदि का इस्तेमाल किया जाता है। विदेशी महमानों को रागी बादाम पिन्ना काफी पसंद आने वाले हैं।

6. भापा दोई

भापा दोई एक फेमस बंगाली मिठाई है, जो हंग कर्ड से तैयार की जाती है। यह एक तरह की उबली हुई दही की मिठाई है, जिसे ठंडा परोसा जाता है। भापा दोई का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश फ्रूट्स भी डाले जाते हैं। 

7. चाय

भारत में अधिकतर लोग चाय के शौकीन हैं। यह भारतीयों का सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ है। ऐसे में 2 दिवसीय समिट में विदेशी मेहमानों को भी चाय पिलाई जाएगी। 

8. कुखुराको मासुको

यह एक नेपाली डिश है। इसे भी जी-20 में समिट होने वाले विदेशी मेहमानों को परोसा जाएगा। यह चिकन करी है, जिसे स्पेशल मौके पर बनाया जाता है।

9. गोट चीज रविओली

रविओली एक तरह का पास्ता है। इसे बनाने के लिए बकरी के दूध से बने चीज का इस्तेमाल किया जाता है। यह बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। जी-20 में विदेशी मेहमानों को भी यह डिश परोसी जाएगी।

Read Next

बदलते मौसम में कोल्ड और फ्लू से बचना है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्दी-जल्दी नहीं पड़ेंगे बीमार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version