आकार में चौकोर दिखने वाला सफेद कपूर शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है, लेकिन इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि नारियल का तेल बालों के लिए फायदेमंद है, लेकिन नारियल का तेल कपूर के साथ मिलाने से यह बाल और त्वचा दोनों को लिए एक औषधि की तरह काम करता है। कपूर से बहुत ही सुंदर खुशबू निकलती है और नारियल तेल के साथ मिल जाने से यह और भी गुणकारी हो जाता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि नारियल तेल और कपूर का मिश्रण साथ में लगाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं नारियल तेल और कपूर से होने वाले 5 बड़े फायदे।
1. खुजली
शरीर में किसी भी तरह की खुजली होने पर नारियल तेल और कपूर लगा लेना चाहिए। इससे खुजली पर तुरंत आराम मिलता है। दरअसल बदलते मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है, जिस वजह से खुजली की समस्या बढ़ जाती है। तो वहीं, गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से खुजली हो जाती है। इस खुजली से छुटकारा पाने के लिए आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
उपयोग- 3 से 4 चम्मच नारियल तेल लें, उसमें 1 कपूर को डाल दें। कूपर को अच्छे से तेल में घोल लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर खुजली वाली जगह पर लगाएं।
2. डैंड्रफ
सिर में रूसी की समस्या आम है। तमाम तरह की दवाएं और शैंपू बाजार में हैं। लेकिन कई बार इन सब का इस्तेमाल करने के बाद भी फायदा नहीं मिलता है। तो अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो एक बार नारियल तेल के साथ कपूर को मिलाकर लगाएं। आपको 1 हफ्ते में फायदा दिखने लग जाएगा। नारियल तेल या सरसों का तेल में कपूर को मिलाकर स्कैल्प की मालिश करें। इससे डैंड्रफ की समस्या तो दूर होगी ही साथ ही अगर बालों में जूं हो गए हैं तो उससे भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : बालों की मजबूती और लंबाई बढ़ाने के लिए ऐसे करें नारियल तेल और नींबू के रस का प्रयोग, जानें इसके 6 फायदे
3. पिंपल्स को करे दूर
चेहरे पर पिंपल होने का मतलब है कि आपका घर में सिमट जाना। चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हम बर्दाश्त नहीं करते। ऐसे में दर्द देने वाले पिंपल कैसे सहेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कूपर और नारियल तेल इस परेशानी से भी छुटकारा दिलाते हैं। कपूर में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा के इंफेक्शन को दूर करती हैं। इस वजह से त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी भी कपूर से ठीक हो जाती है। नारियल तेल के साथ मिलाने पर उसमें स्मूदनेस आ जाती है और नारियल तेल के भी फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में चेहरे पर लगाएं कपूर के ये 2 फेस पैक, पिंपल्स और दाग-धब्बे की समस्या होगी दूर
4. बालों का झड़ना रोके
बालों का झड़ना एक आम और बड़ी समस्या है। जब आप कंघी करते हैं और उसमें ढेर सारे बाल साथ आते हैं तो दुख होता है, ऐसे में नारियल तेल और कपूर आपके लिए रामबाण साबित सकता है। दरअसल होता है ये है कि हम बालों के झड़ने को रोकने के लिए तरह-तरह के शैंपू इसेतमाल करते हैं और बालों के झड़ने की समस्या जस की तस बनी रहती है। ऐसे में आप नारियल तेल औऱ कपूर का मिश्रण लगा सकते हैं। इस मिश्रण को आपको अपने बालों में लगाना है स्कैल्प पर नहीं। आप देखेंगे धीरे-धीरे आपके बाल झड़ने की समस्या कम हो रही है।
5. जले के निशान मिटाता है
नारियल तेल और कूपर का यह मिश्रण चोट लगने या जलने पर पड़ने वाले निशान को भी मिटाता है। यही नहीं चिकनपॉक्स के बाद शरीर पर जो निशान रह जाते हैं उन्हें भी यह मिश्रण दूर करता है। कपूर और नारियल तेल को मिलाकर निशान वाली जगह पर रोज लगाएँ इससे निशान जल्द चले जाएंगे। आपकी त्वचा नॉर्मल दिखेगी। कपूर और नारियल तेल जले कटे के निशान हटाता है।
नारियल तेल और कपूर में ऐसे गुण होते हैं जो एलर्जी से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद होता है। इन दोनों को साथ लगाने से त्वचा को भी फायदा मिलता है। इस लेख में बताई गई जानकारी सामान्य है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version