कपूर के बारे में सबसे सुना होगा, लेकिन आप इसके बारे में कितना जानते हैं? क्या आपने इसकेऔषधीय गुणों के बारे में जानना चाहते हैं? अक्सर हर घर में कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ, हवन-आरती में किया जाता है, लेकिन इन सबके अलावा भी कपूर का उपयोग बहुत सारी चीजों के लिए किया जा सकता है। कपूर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी में होनेवाली कई तरह की समस्याओं में रामबाण उपाय होता है। क्योंकि कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी यह बेहद उपयोगी होता है। कपूर और कपूर का तेल दोनों ही चीजें बहुत काम की है। चलिए जानते हैं इसके फायदें क्या हैं..
मुंहासे से छुटकारा
चेहरे पर मुंहासे और फोड़े-फुंसी हो जाए तो देखने में बिलकुल अच्छें नहीं लगते, इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कपूर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से पर पुराने दाग-धब्बों को भी यह जड़ से खत्म कर देता है।
इसे भी पढ़ें : Camphor Essential Oil : इन 5 कारणों से आपके लिए फायदेमंद है कपूर का तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
टॉप स्टोरीज़
तनाव दूर करने में मददगार
अक्सर लोगों को अपनी जिंदगी में काफी तनाव से गुजरना पड़ता है कभी काम को लेकर तो कभी किसी और वजह से, तो ऐसे में तनाव को कम करने के लिए कपूर का उपयोग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आप कपूर के तेल से माथे की मालिश करें या फिर बालों की मशाज करें।
गंजापन दूर करे
आज के समय में बालों का झड़ना आम बात हो गई हैं लेकिन कई बार बाल इतने झड़ने लग जाते हैं कि गंजेपन की समस्या आ जाती है, तो इस समस्या में आप कपूर तेल का इस्तेमाल करें। इससे बाल दोबारा उगने लग जाएंगे। बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में कपूर के तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। बालों को जल्द बढ़ाने के लिए कपूर का तेल लगाना चाहिए इससे बाल मजबूत भी होते हैं।
फटी एड़ियों से राहत
अगर किसी को फटी एड़ियों की परेशानी हैं तो उसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा कपूर का तेल डालें। इसमें पैरों को डुबोकर बैठने से आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी। साथ ही पैरों में लगे इंफेक्शन या फंगस को भी यह दूर करता है, जबकि पैरों के दर्द में भी यह राहत देता है।
त्वचा पर कटे या जले के निशान दूर करें
अगर किसी की त्वचा पर कोई जला या कटे का निशान हो तो उसके ऊपर कपूर तेल लगाना चाहिए, इससे निशान हल्के हो जाते हैं। त्वचा की कई समस्याओं में कपूर का तेल लगाना फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपको साफ और बेदाग त्वचा मिलेगी।
शरीर दर्द में लाभदायक
अगर किसी को अंदरुनी चोट लगी है तो उसमें दर्द से निजात पाने के लिए आप कपूर तेल का इस्तेमाल करें। कपूर तेल को हल्का गर्म करके मसाज करें।
इसे भी पढ़ें : Camphor Oil : लंबे, मजबूत और डैंडर्फ-फ्री बाल चाहती हैं, तो इन 3 अलग-अलग तरीकों से करें कपूर तेल का इस्तेमाल
अगर आप अब तक कपूर का इस्तेमाल सिर्फ पूजा पाठ के लिए करते थे, तो पहले आप इसके अन्य फायदे भी जरूर जान लें। कपूर का तेल शरीर को कई फायदे देता है।
Read More Article On Health News In Hindi