कपूर सेहत के लिए भी होता है बेहद फायदेमंद, जानें फायदे

कपूर का इस्‍तेमाल कई दवाओं में भी किया जाता है। कपूर से कई प्रकार के मरहम बनाये जाते हैं। आइए हम आपको कपूर से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कपूर सेहत के लिए भी होता है बेहद फायदेमंद, जानें फायदे


कपूर का इस्‍तेमाल पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से भी यह बहुत फायदेमंद है। कपूर का प्रयोग कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। कपूर त्‍वचा और मांसपेशियों और ऊतकों में सूजन कम करता है। पुरानी जोड़ों और दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए कपूर उपयोगी औषधि है। कपूर का तेल बहुत फायदेमंद है। कपूर का इस्‍तेमाल कई दवाओं में भी किया जाता है। कपूर से कई प्रकार के मरहम बनाये जाते हैं। आइए हम आपको कपूर से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

camphor in hindi

इसे भी पढ़ें : कपूर के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

    कपूर के फायदे

    • कपूर, आजवायन और पिपरमेंट को बराबर मात्रा में लीजिए, इनको एक शीशी में डालकर मिला लीजिए और उस शीशी को धूप में रख दीजिए। बीच-बीच में इस घोल को हिलाते रहिए। इसकी चार से आठ बूंदें बताशे में या चीनी के शर्बत में मिलाकर दस्‍त के रोगी को दीजिए। इससे दस्‍त में आराम मिलेगा।
    • पेट दर्द और बेचैनी के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद है। पेट दर्द होने पर कपूर और अजवायन और पिपरमेंट को शर्बत में मिलाकर पीने से पेट दर्द समाप्‍त हो जाता है।
    • त्‍वचा के लिए कपूर बहुत फायदेमंद है। कपूर कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इससे त्‍वचा में निखार आता है।
    • मांसपेशियों के दर्द को कपूर से दूर किया जा सकता है। मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने पर कपूर के तेल से मा‍लिश कीजिए। आराम मिलेगा और दर्द समाप्‍त हो जाएगा।
    • खुजली होने पर कपूर का प्रयोग कीजिए। खुजली वाली त्‍वचा पर लगाइये खुजली होना बंद हो जाता है।

    इसे भी पढ़ें : जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये आयुर्वेदिक तेल

    • गठिया के मरीजों के लिए भी कपूर फायदेमंद है। गठिया होने पर कपूर के तेल की मालिश करने पर आराम मिलता है।
    • जलने पर कपूर या कपूर का तेल लगाइए। जले पर कपूर लगाने से जलन खत्‍म होती है और राहत मिलती है।
    • कपूर बहुत खुशबूदार होता है। इसकी खुशबू और रासायनिक भिन्‍नता किसी देश में पैदा होने वाले कपूर के वृक्ष पर निर्भर करती है। कपूर के धुएं से आसपास का वातावरण अच्‍छा होता है।

    इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते हैं।

    Image Source : Getty & beautyglimpse.com

    Read More Articles on Herbs in Hindi

    Read Next

    गांजा के सेहत से जुड़े ये अद्भुत लाभ जानते हैं आप! जानें

    Disclaimer

    How we keep this article up to date:

    We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

    • Current Version