Expert

स्वाद और सेहत का खजाना है पीला शलजम, जानें इसके 5 फायदे

पीली शलजम हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। आइए डाइटिशियन पूजा सिंह से जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वाद और सेहत का खजाना है पीला शलजम, जानें इसके 5 फायदे

Health Benefits of Yellow Turnip: बाजार में अब कई तरह की सब्जियां आने लगी हैं। एक वक्त पहले जिन सब्जियों का नाम आप सिर्फ किताबों में पढ़ते थे, आज एक क्लिक में घर पर मौजूद होती हैं। ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और कीवी फ्रूट जैसे कई एक्जोटिक फल और सब्जियां आज हमारी डाइट का हिस्सा बन चुकी हैं। इन्हें न सिर्फ स्वाद का बल्कि सेहत का भी खजाना माना जाता है। इन्हीं में से एक है पीला शलजम। पीले शलजम में भरपूर  मात्रा में  विटामिन-सी, विटामिन-के और  पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पीली शलजम को आप अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। चाहें  तो आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा, पीले शलजम का जूस भी पी सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, पीला शलजम खाने के 5 फायदों के बारे में। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से बात की।

1. ब्लड प्रेशर को रखता है नॉर्मल

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए पीली शलजम बहुत फायदेमंद होता है। पीली शलजम में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को मैनेज करता है। शलजम रक्त में प्लेटलेट्स को एक साथ चिपकने से रोकने में मदद करता है। जिसकी वजह से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल  करता है। डाइटिशियन का कहना है कि गर्म मौसम में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है, उन्हें सप्ताह में 2 बार पीली शलजम का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. आंखों की रोशनी को बढ़ाता है

पीली शलजम में एंटी-ऑक्सीडेंट और ल्यूटिन आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होती है। नियमित तौर पर पीली शलजम का सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी आंखों से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखता है।

इसे भी पढ़ेंः ब्रेस्टफीड कराने वाली ज्यादातर मदर्स करती हैं ये गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

3. वजन घटाने में करता है मदद

पीली शलजम का सेवन करने से वजन घटाने में मदज मिलती है। डाइटिशियन के अनुसार, पीली शलजम खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जब मेटाबॉलिज्म सही रहता है और शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को तेजी से कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं पीली शलजम में मौजूद लिपिड अतिरिक्त फैट्स को कम करता है।

peela-saljam-ins

4. हार्ट को रखता है हेल्दी

हार्ट को हेल्दी रखने में भी पीली शलजम काफी फायदेमंद होती है। पीली शलजम में विटामिन के होता है। विटामिन के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके, हार्ट को हेल्दी बनाता है। पीली शलजम का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

पीली शलजम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी भी मौजूद होता है। विटामिन सी शरीर को व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन करने में मदद करता है, जो संक्रमण और बीमारी से लड़ने के लिए आवश्यक हैं। इसके अतिरिक्त, पीली शलजम में ग्लूकोसाइनोलेट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

पोहा के साथ चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS