इस दिवाली किचन से निकाल दें ये 5 अनहेल्दी चीजें, जानें इनके हेल्दी ऑप्शन

दिवाली पर साफ-सफाई की जाती है। इस दिवाली आपको किचन से इन अनहेल्दी चीजों को निकाल देना चाहिए। जानें, इनके हेल्दी ऑप्शन-
  • SHARE
  • FOLLOW
इस दिवाली किचन से निकाल दें ये 5 अनहेल्दी चीजें, जानें इनके हेल्दी ऑप्शन


Unhealthy Things to Remove From Kitchen in This Diwali: दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। आज धनतेरस है और 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाएगा। दिवाली से कई दिन पहले ही लोग घर की साफ-सफाई में लग जाते हैं। घर की सफाई करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। कहा जाता है कि दिवाली से पहले घर की सफाई करने से दरिद्रता दूर होती है। घर की साफ-सफाई की जाती है, जिससे घर की सुंदरता भी बढ़ती है। इससे घर में मौजूद गंदगी और कीटाणु भी दूर होते हैं। सभी लोग दिवाली से पहले घर में मौजूद कई यूजलेस चीजों को फेंक देते हैं। हालांकि, आपको किचन में मौजूद कुछ अनहेल्दी चीजों को भी इस दिवाली बाहर निकाल देना चाहिए। आप इनकी जगह पर हेल्दी चीजों को रख सकते हैं। जानें- 

scratched pan

1. स्क्रैच्ड नॉन स्टिक पैन

अगर आपके किचन में स्क्रैच्ड वाला नॉन स्टिक पैन रखा हुआ है, तो इस दिवाली उसे किचन से बाहर निकाल दें। दरअसल, स्कैच्ड नॉन स्टिक पैन में जब आप खाना पकाते हैं, तो इससे पैन के छोटे-छोटे कण खाने में मिल सकते हैं। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इससे खाने की गुणवत्ता खराब होती है और सेहत खराब हो सकती है। इसलिए अगर पैन स्कैच्ड होने लगा है, तो उसे बाहर निकाल दें। आप इसकी जगह स्टेनलेस स्टील पैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. प्लास्टिक की बोतल

प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से कई तरह के कैमिकल्स सीधे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। आपको बता दें कि प्लास्टिक में सीसा कैडमियम और पारा जैसे कैमिकल होते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। इससे इम्यून सिस्टम प्रभावित हो सकता है। ऐसे में इस दिवाली आपको किचन में मौजूद  प्लास्टिक की बोतलों को निकाल देना चाहिए। खासकर, जो खराब बोतल हैं, उनका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। आप इनकी जगह पर कांच की बोतलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- घर पर बना रहे हैं दिवाली की मिठाई, तो चीनी के बजाय करें इन चीजों का इस्तेमाल, बढ़ेगी पौष्टिकता

refind sugar

3. रिफाइंड शुगर

रिफाइंड शुगर को प्राकृतिक स्त्रोत से निकालकर बनाया जाता है। इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। रिफाइंड शुगर डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। अगर आप भी रिफाइंड शुगर का सेवन करते हैं, तो इस दिवाली इससे दूरी बना लें। आपको रिफाइंड शुगर को अपने किचन से निकाल देना चाहिए। रिफाइंड शुगर के बजाय आप गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, खजूर स्वीट्स का भी उपयोग किया जा सकता है।

4. एल्युमिनियम फॉयल

इस दिवाली आपको एल्युमिनियम फॉयल को भी किचन से बाहर निकाल देना चाहिए। एल्युमिनियम फॉयल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसमें लंबे समय तक खाना नहीं रखना चाहिए। इससे एल्युमिनियम कंटेंट खाने में मिक्स हो जाते हैं। इससे सेहत और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इस दिवाली आपको बटर पेपर इस्तेमाल करने की शपथ लेनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- दिवाली की सफाई के दौरान हो गई है डस्ट एलर्जी की समस्या? राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

5. प्लास्टिक स्ट्रेनर्स

अगर आपके किचन में प्लास्किट स्ट्रेनर्स हैं, तो इस दिवाली इन्हें बाहर निकाल दें। प्लास्टिक स्ट्रेनर्स सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आपको फलों या सब्जियों को रखने के लिए इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इनके बजाय आप स्टील के स्ट्रेनर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

Read Next

10 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version