अगर आप आज के दिन यानी 10 नवंबर का अपना स्वास्थ्य भविष्य जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के लिए मेष राशि के लोगों का दिन अच्छा साबित होता है। वहीं, मिथुन राशि के लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खान-पान और एक्सरसाइज का सहारा लेना जरूरी है। जानें न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार।
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। खेल-कूद में भाग ले सकते हैं। फिजिकली फिट रहेंगे। मेंटली स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और तनाव दूर होगा।
वृषभ
जीवनशैली में सुधार करके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है। मेंटली फिट रहने के लिए ध्यान लगाएं। हालांकि, प्रदूषण की वजह से आपको थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन
इस राशि के लोगों को मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में योग और ध्यान का अभ्यास करें। फिजिकली फिट रहने के लिए एक्सरसाइज का अभ्यास करें। इम्यूनिटी मजबूत बनाएं, मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।
कर्क
बच्चों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। हालांकि, बुजुर्गों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। कैंसर पीड़ितों को इलाज का अच्छा विकल्प मिल सकता है। पुरानी बीमारी वाले लोगों को राहत मिल सकती है।
सिंह
इस राशि के लोगों को शारीरिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। मेंटली फिट रहने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नियमित व्यायाम करना जरूरी है। प्रदूषण के कारण आंखों में दिक्कत हो सकती है।
तुला
स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए अपने फिटनेस रूटीन का ध्यान रखें। मेंटली फिट रहने के लिए आप अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
वृश्चिक
इस राशि के लोगों को फिट और एक्टिव रहने की जरूरत है। पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। जो लोग कमजोर हैं, उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए।
धनु
इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। फिटनेस रूटीन और एक्सरसाइज पर ध्यान देने की जरूरत है। डाइट में प्रोटीन और फाइबर शामिल करें।
मकर
इस राशि के लोगों में तंदुरुस्ती बनी रहेगी। एक्सरसाइज करके फिजिकल फिट रह सकते हैं। आपको अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी होता है।
कुंभ
अगर आप बीमार चल रहे हैं, तो आपकी हेल्थ में सुधार हो सकता है। बीमारी से पीड़ित हैं, तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आपको ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।
मीन
सेहत के लिहाज से आपका दिन अच्छा होगा। मेंटल हेल्थ के लिए आपको मेडिटेशन करने की जरूरत है। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट का ध्यान दें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version