1 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
1 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का


आज के दिन मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। अगर आपकी ये राशियां हैं, तो आपको आज के दिन ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं कुछ राशियों के लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ओनलीमायहेल्थ रोजाना आपके लिए स्वास्थ्य राशिफल लेकर आता है। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 1 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज के दिन आपको सर्दी-खांसी और आंखों के संक्रमण जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। आप घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। 

वृषभ राशि

आज के दिन आंख और गले की समस्याएं होने का जोखिम अधिक बना रहेगा। प्रदूषण के कण से बचने की कोशिश करें। अपनी डाइट का ध्यान रखें। चीनी के अधिक सेवन से परहेज करें।  

मिथुन राशि

आज के दिन आपके परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करें। स्क्रीन टाइम कम करें।  

कर्क राशि

बदलते मौसम में आपको त्वचा संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत है। तनाव दूर करने के लिए ध्यान लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा। 

सिंह राशि

आपको एलर्जी की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आंखों में खुजली हो सकती है। आंखों से पानी आए, तो इसे नजरअंदाज न करें। रोग प्रतिरोदक क्षमता बढ़ाने के लिए अच्छा आहार लें। 

कन्या राशि

स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। आप में आज ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। आपको अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करने की जरूरत है। डाइट का ध्यान दें और मल्टीविटामिन्स खाएं।

तुला राशि

आज का दिन थोड़ा उदास भरा हो सकता है। दिन की शुरुआत योग या एक्सरसाइज के साथ करें। प्रकृति के साथ समय बिताना अच्छा विकल्प है। शरीर में ऊर्जा बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

आज आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। आप शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। तनाव या चिंता से परेशान होना पड़ सकता है। लेकिन ध्यान लगाने से आपको इससे राहत मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज के दिन आपको मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसके लिए आपको ध्यान लगाना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज थोड़ा आलस महसूस हो सकता है। दिन की शुरुआत होने पर सुबह बाहर टहलें। बदलते मौसम में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

कुंभ राशि

पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोगों की तबियत में आराम मिल सकता है। सुबह और शाम को टहलने में स्वास्थ्य में सुधार होगा। तनाव में हैं, तो दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें।

Read Next

विटामिन बी12 की कमी बन सकता है विटिलिगो का कारण, इस तरह से करें इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version