14 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
14 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


वैदिक काल में होने वाली कुल 12 राशियों का स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होता है। लोगों को अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता लग जाए तो वे सेहत को लेकर काफी सतर्क और सहज हो सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आज के दिन कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। वहीं, मिथुन और कन्या राशि के लोगों को आज सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 14 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष 

मेष राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आज के दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको चिंता और तनाव को कम करने की जरूरत है। इसके लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है। इसके लिए खुद पर ध्यान देना शुरू करें। स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको त्वचा की देखभाल भी करनी चाहिए। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति परवाह करने की जरूरत है। इसके लिए आपको भरपूर मात्रा में नींद लेने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। 

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को आज मानसिक थकान कम करने का मौका मिल सकता है। आज के दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको मेडिटेशन और प्राणायाम करने की जरूरत है। इससे दिन बेहतर रहेगा। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को आज नई एनर्जी और उम्मीद का एहसास हो सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो इससे आपको छुटकारा मिल सकता है। 

कन्या 

कन्या राशि के जातकों को आज अपने मानसिक स्थिति पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए विवादित मुद्दों से दूर रहें और अपने विचार को सकारात्मक रखें 

तुला 

तुला राशि के जातकों को अपने आत्मविश्वास के प्रति काम करने की जरूरत है। आज के दिन व्यवहार और विचारों के प्रति काम करके अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं। इससे मानसिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दवा लेना भी शुरू करें। 

धनु 

धनु राशि के जातकों को आज के दिन खान-पान को लेकर काफी सक्रिय रहने की जरूरत है। आज आपको मिठाइयों या फिर जंक फूड से दूर रहना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  

मकर 

मकर राशि के जातक अपने जीवन में सुख शांति का अनुभव कर सकते हैं। इसके लिए आपको खुदपर काम करने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए प्राणायाम करें और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल रहें। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को अपने खान-पान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। इसके लिए घर पर बना खाना ही खाएं और व्यायाम पर भी ध्यान दें। इसके लिए आपको दिनभर हाइड्रेट रहना चाहिए। 

मीन 

मीन राशि के जातकों को अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। फिट रहने के लिए हेल्दी खान-पान का पालन करें। इसके लिए आप फाइबर युक्त फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

स्‍वस्‍थ आंखों के ल‍िए कब और क‍ितने समय में बदलना चाह‍िए नजर का चश्‍मा? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer