2 जनवरी 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 2 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
2 जनवरी 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


वैदिक काल में होने वाली कुल 12 राशियों में से सभी का राशिफल और स्वास्थ्य एक दूसरे से विपरीत होता है। अगर आप नियमित तौर पर वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज कर रहे हैं तो ऐसे में बीमारियां या स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंकाएं काफी कम रहती है। स्वास्थ्य के प्रति अगर पहले से ही पता चल जाए तो लोग सेहत को लेकर सतर्क हो जाते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 2 जनवरी यानि नववर्ष का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष 

मेष राशि वालों को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि वाले आज पूरे दिन उर्जावान रह सकते हैं। आज आपको किसी शारीरिक गतिविधियों के साथ ही स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देना चाहिए। 

वृषभ 

वृषभ राशि वालों को स्वस्थ जीवन शैली शुरू करने और अपनी खान-पान की आदतों में सुधार करने में कभी देर नहीं होती है। यह स्वस्थ जीवन शैली शुरू करने के लिए कोई भी समय अच्छा है। 

मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को आज खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। खराब खान-पान फॉलो करने से आपको आज पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क 

कर्क राशि के लोग आज स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए छोटे बच्चे और किशोर बाहरी गतिविधियों में अधिक रुचि ले सकते हैं। किसी स्वास्थ्य समस्या के होने पर घरेलू चिकित्सा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सिंह 

सिंह राशि वालों को फिट रहने के लिए खुद को प्रेरित रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही साथ अन्य शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को सेहत पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं तो ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने पर ध्यान देना चाहिए। 

तुला 

तुला राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर रह सकता है। आज आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ मिल सकता है। आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना चाहिए। 

वृश्चिक 

आज के दिन वृश्चिक राशि के लोग सकारात्मक रह सकते हैं। आज आपको खुशी का एहसास रहने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति कुछ अच्छी चीजें सुनने को मिल सकती हैं। 

धनु 

धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की जरूरत है। आज आपको अधिक प्रोटीन और संपूर्ण आहार प्राप्त करने के लिए आपको स्वास्थ्यवर्धक भोजन करना चाहिए।

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज अपनी इच्छाशक्ति बनाए रखने का अच्छा अनुभव मिल सकता है। आज के दिन फिटनेस से जुड़े गोल बनाने पर आप सफल हो सकते हैं।

कुंभ 

कुंभ राशि वालों को अपनी गतिविधियों और खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि कुंभ बुद्धि और नवीनता का प्रतीक है।

मीन 

आज के दिन मीन राशि का स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है। आज के दिन आपको शारीरिक फिटनेस के साथ ही साथ मानसिक फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए मेडिटेशन करें।

Read Next

बढ़ती उम्र में फॉलो करें ये टिप्स, रहेंगे एनर्जेटिक और मूड भी रहेगा बेहतर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version