Tips for More Energy Better Mood With Age: बढ़ती उम्र अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आती हैं। इस उम्र में एनर्जी का लेवल कम होने के साथ कई बार मूड स्विंग्स की समस्या भी होती रहती है। शरीर में एनर्जी का कम होने का कारण ये हो सकता हैं कि इस उम्र तक आते- आते शरीर की भोजन को ऊर्जा में बदलने की क्षमता धीमी हो जाती है। जिस कारण वजन बढ़ने के साथ आप लो एनर्जी का अनुभव भी कर सकते हैं। एनर्जीटिक रहने के लिए डाइट में कम ग्लाइसेमिक वाले खाद्य पदार्थ, जैसे बीन्स, गैर-स्टार्च वाली सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज को डाइट में अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेंगे। सफेद चावल, सफेद ब्रेड और चीनी-मीठे पेय जैसे पदार्थों से डायबिटीज मरीज को दूरी बनाकर रखना चाहिए। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से बढ़ती उम्र में शरीर को एनर्जेटिक रखने और मूड को बेहतर बनाने के लिए टिप्स के बारे में।
एक्टिव रहें
शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए ये जरूरी हो जाता हैं कि आप एक्टिव रहें। आप जितने अधिक सक्रिय रहेंगे, उतना अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यायाम और शारीरिक गतिविधि भी आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करेगी। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपको चलना बंद नहीं करना चाहिए। बल्कि अपनी मनपसंद एक्टिविटी करते रहना चाहिए।
आराम करें
शरीर को एनर्जीटिक बनाए रखने के लिए आराम करना जरूरी होता है। रात में 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। सोने से पहले अपना कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टीवी बंद कर दें। कोशिश करें कि रोज एक ही समय पर सोएं और जागे। ऐसा करने से शरीर को रूटिन बनेगा, जिससे नींद आने में मदद मिलेगी।
शराब का सेवन कम करें
उम्र बढ़ने के साथ शरीर को एनर्जेटिक रखने और मूड को बेहतर बनाने के लिए शराब का सेवन कम करें। ज्यादा शराब पीने से शरीर का एनर्जी लेवल कम होने के साथ शरीर में पानी की कमी भी हो सकती हैं। वहीं ज्यादा शराब पीने से डायबिटीज और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ता हैं।
इसे भी पढ़ें- माउथवॉश इस्तेमाल करने के दौरान क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर से
हाइड्रेट रहें
शरीर को एनर्जिटिक रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। कोशिश करें कि दिन में 2 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से मूड बेहचर होने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती हैं। कम पानी पीने से शरीर का एनर्जी लेवल लो होता है।
तनाव कम करें
ज्यादा तनाव लेने शरीर को नुकसान होने के साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता हैं। तनाव रहने से मूड खराब होने के साथ शरीर का एनर्जी लेवल भी कम हो सकता है। तनाव शरीर के लिए नुकसानदायक होने के साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं।
उम्र बढ़ने के साथ शरीर को एनर्जेटिक रखने और मूड को बेहतर बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik