
अच्छे और बेहतर स्वास्थ्य की कामना हर कोई करता है, लेकिन यह जरूरी नहीं की सभी का स्वास्थ्य बेहतर रहे। 12 राशियों में से किसी राशि के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा हो सकता है तो किसी के लिए आज कठिनाई भरा दिन भी हो सकता है। वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। वहीं मेष, कर्क और कन्या राशि के लोगो को आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 22 नवंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातक आज के दिन अपने स्वास्थ्य का खासतौर पर ध्यान रखें। जरा सी भी लापरवाही आपको बड़ी समस्या की ओर धकेल सकती है। आज के दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लें और ध्यान लगाएं।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों का दिन आज खुशीभरा हो सकता है। आज आपकी पुरानी बीमारी या फिर दर्द ठीक हो सकता है। आज व्यायाम और दिमाग को आराम देने से आपको स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ मिल सकता है।
मिथुन
आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज आपके अनुसार रह सकता है। अगर आज आपको कोई शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने की सलाह दे रहा है या प्रेरित कर रहा है तो उसकी बात मानें। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। इसका रिजल्ट उन्हें आने वाले कुछ हफ्तों में दिखेगा। इससे उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ेगी।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जंक और फास्ट फूड का सेवन करने से आपको कब्ज हो सकती है। इसके लिए हेल्दी और संतुलित डाइट लें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को आज अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर बुराइयों को त्यागने की जरूरत है। आज आप मेडिटेशन की क्लासेस भी जॉइन कर सकते हैं।

तुला
तुला राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में फायदा मिलने के साथ ही बिजनेस में भी अच्छा अवसर मिल सकता है। इसके लिए आपको योग, एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने की जरूरत है। इससे आपको फायदा मिलेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मेंटल हेल्थ पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको सुबह मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा और स्ट्रेस, एंग्जाइटी में भी लाभ मिलेगा।
धनु
इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर हो सकता है। इसके लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने की आवश्यकता है। इसके लिए जॉगिंग और ब्रिस्क वॉक आदि करें।
मकर
अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति आज चिंतित हैं तो ऐसे में व्यायाम पर ध्यान दें। व्यायाम करने से आपका दिन सुखमय हो सकता है। इसके लिए पिलाटे, पुशअप्स जैसी एक्सरसाइज करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी भरा रह सकता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में सुधार करने की जरूरत है। आज आपको हाई प्रोटीन डाइट के साथ ही वर्कआउट भी करना चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातकों को निरोगी रहने के लिए खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लापरवाही न करें और कुछ भी खाने से पहले उसकी गुणवत्ता जरूर जांच लें।
Read Next
पीरियड्स में इस्तेमाल होने वाला टैम्पोन बना सेप्सिस का कारण, दो लड़कियों की बाल-बाल बची जान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version