सभी के राशिफल एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं। राशिफल के हिसाब से एक दूसरे का स्वास्थ्य बिलकुल अलग होता है। हो सकता है किसी राशि के जातक को आज स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़े तो कुछ लोगों का स्वास्थ आज के दिन बेहतर रहे। स्वास्थ्य के प्रति अगर पहले से ही संकेत मिल जाए तो लोग इसे लेकर सतर्क हो जाएं। ऐसे में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे में कल का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। जानें, 09 जनवरी यानि कल का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातक आज के दिन बेहतर महसूस कर सकते हैं। अगर आज आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हैं तो इसे नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको तनाव मुक्त रहना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि के राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको आंतों की समस्याओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को आज स्वस्थ रहने की अधिक संभावना है। आज के दिन आपको फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर खासकर ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको कैंसर की बीमारी है तो ऐसे में मेंटली स्ट्रेस लेने से बचें। ठीक से इलाज कराने पर यह बीमारी ठीक हो सकती है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज काम का तनाव लेने से बचना चाहिए। वर्क लोड बढ़ने पर आपको छुट्टी लेनी चाहिए। अगर आपकी शरीर में किसी प्रकार का घाव है तो ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें।
कन्या
कन्या राशि के जातक दूसरों की तुलना में अपने स्वास्थ्य को अधिक प्राथमिकता देंगे। स्वस्थ रहने के लिए आपको सकारात्मक रहना चाहिए साथ ही साथ चेहरे पर मुस्कान बनाए रखनी है।
तुला
तुला राशि के लोगों को आज स्वस्थ आहार पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत है। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को लंबे समय के बाद पुरानी स्थितियों में सुधार हो सकता है। इसके लिए अपने मानसिक और शारीरिक संतुलन को बनाए रखें। इसके लिए लगातार शारीरिक गतिविधि, ध्यान और योग से लाभ हो सकता है।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज मानसिक शांति का अनुभव हो सकता है। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आपको योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करना चाहिए। आप चाहें तो मेडिटेशन की क्लासिस भी ले सकते हैं।
मकर
आपका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक रहने की संभावना है। स्वस्थ जीवनशैली और फिट रहने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं। एक विकल्प अक्सर व्यायाम करना है। आपका मूड भी अनियमित हो सकता है, जो अप्रिय है। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए आप ध्यान और योग कर सकते हैं। दोनों गतिविधियों के लाभ हैं। दोनों शौक फायदेमंद हो सकते हैं।
कुंभ
आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होना चाहिए, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर हो सकेंगे। इसके लिए आपको प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहने की संभावना है। आज के दिन फ्लू या फिर वायरल संक्रमण से बचना चाहिए। आज के दिन आपको पुरानी बीमारियों में लाभ मिल सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version