Expert

सर्दी के मौसम में खाएं ये 5 न्यूट्रिएंट-रिच फूड्स, शरीर को मिलेगा पोषण

सर्दियों में ठंडक का मौसम लोगों को काफी पसंद आता है लेकिन इस मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। यहां जानिए, सेहतमंद रहने के लिए सर्दियों में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी के मौसम में खाएं ये 5 न्यूट्रिएंट-रिच फूड्स, शरीर को मिलेगा पोषण

सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण शरीर को ज्यादा एनर्जी, गर्मी और विटामिन्स की जरूरत होती है ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत रहे और हमें सर्दी-खांसी जैसी सामान्य समस्याओं से बचाव मिल सके। इस मौसम में कई पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स भी उपलब्ध होते हैं, जो न केवल शरीर को गर्म रखते हैं, बल्कि त्वचा, हड्डियां और पाचन तंत्र भी मजबूत बनाए रखते हैं। ठंडक के मौसम में ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को भरपूर पोषण दें। इस समय हमारे खानपान में बदलाव करके हम न केवल शरीर को गर्म रख सकते हैं बल्कि सर्दियों में आने वाली आम समस्याओं जैसे सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द और त्वचा की ड्राईनेस से भी बच सकते हैं। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) 5 ऐसे फूड्स बता रही हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं और आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे।

सर्दियों में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

1. बाजरा

बाजरा, एक अनाज है जो सर्दी के मौसम में खाने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें बहुत सारे विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं और एनर्जी भी देते हैं। बाजरा का सेवन शरीर में गर्मी बनाए रखने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत भी करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। इस प्रकार से बाजरा सर्दियों में पोषण देने के लिए एक परफेक्ट फूड है।

2. तिल

तिल का सेवन सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है। तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और शरीर में गर्मी बनाए रखते हैं। तिल का तेल भी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है और सर्दी में त्वचा को नमी प्रदान करता है। तिल का सेवन करने से शरीर के पाचन तंत्र को भी लाभ होता है, जिससे आपको सर्दी में ठंड से बचाव मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में चूना खाने से हड्डियों का दर्द ठीक होता है? डॉक्टर से जानें 

3. शकरकंद

शकरकंद, सर्दी के मौसम में आसानी से मिल जाती है और शरीर को गर्म रखने के लिए बेहतरीन है। इसमें फाइबर के साथ कई तरह के विटामिन्स और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। शकरकंद का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है और शकरकंद का सेवन करने से त्वचा भी बेहतर होती है।

nutrient rich food

इसे भी पढ़ें: सर्दी-खांसी और फ्लू से राहत दिलाएगी ये स्पेशल हर्बल टी, बढ़ाती है इम्यूनिटी

4. मक्का

मक्का का सेवन सर्दी में शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को सही बनाए रखने में मदद करता है और शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। मक्का में प्राकृतिक शर्करा की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। मक्का खाने से सर्दी में शरीर को गर्मी मिलती है और यह शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

5. पत्तेदार साग

पत्तेदार साग जैसे पालक, सरसों के साग और बथुआ सर्दियों में फायदेमंद होते हैं। इन सागों में विटामिन्स, आयरन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। पत्तेदार साग का सेवन शरीर में गर्मी बनाए रखने, हड्डियों को मजबूत करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

निष्कर्ष

सर्दी के मौसम में इन न्यूट्रिएंट-रिच फूड्स का सेवन करने से न केवल शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। बाजरा, तिल, शकरकंद, मक्का और पत्तेदार साग सभी सर्दी में शरीर को पोषण देने के बेहतरीन सोर्स हैं। इन फूड्स का सेवन करके आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं और सर्दी के मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

नए साल के जश्‍न में तला-भुना खाने से ब‍िगड़ न जाए सेहत, बचाव के ल‍िए फॉलो करें ये 7 डाइट ट‍िप्‍स

Disclaimer