Doctor Verified

क्या सच में चूना खाने से हड्डियों का दर्द ठीक होता है? डॉक्टर से जानें

हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए कई लोग चूना का सेवन करते हैं, लेकिन क्या सच में हड्डियों को मजबूत करने के लिए चूना खाना फायदेमंद होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में चूना खाने से हड्डियों का दर्द ठीक होता है? डॉक्टर से जानें


पान या इस तरह की चीजों के साथ लोग अक्सर चूना खाते हैं। कई लोग चूना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पहले के समय में यह चूना घर की लिपाई-पुताई के लिए इस्तेमाल किया जाता था। चूना को कैल्शियम का एक बेहतर स्रोत भी माना जाता है। ऐसे में कई लोग चूने का सेवन कैल्शियम की कमी दूर करने या हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करते हैं। सोशल मीडिया पर भी चूना खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के फायदों और तरीकों के बारे में आपको कई वीडियो मिल जाएंगे। लेकिन वास्तव में चूना खाना हड्डियों के लिए फायदेमंद है या नहीं, आइए हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. फलक जोशीपुरा से जानते हैं क्या सच में चूना खाना हड्डियों के लिए फायदेमंद है? 

क्या चूना खाने से हड्डियां मजबूत बनाती हैं?

इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चूना खाने से हड्डियों का दर्द ठीक होता है। हालांकि इसे कभी-कभी पारंपरिक इलाजों में कैल्शियम के स्रोत के रूप में चुने का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन  किया जाता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर जब अनियमित मात्रा में इसका सेवन किया जाता है। दरअसल, आप जिस चुने का उपयोग कर रहे हैं उसकी गुणवत्ता में कमी और उसमें मौजूद केमिकल या टॉक्सिक पदार्थ शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ज्यादा मात्रा में चूना खाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें किडनी स्टोन, किडनी फेलियर और कई मामलों में मृत्यु का जोखिम भी शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: चूना और दालचीनी से मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल

हड्डियों के दर्द से राहत पाने के सुरक्षित उपाय 

  • कैल्शियम कार्बोनेट या कैल्शियम साइट्रेट जैसे कैल्शियम सप्लीमेंट का विकल्प चुन सकते हैं, जो आसानी से मार्केट में उपलब्ध हैं।
  • पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी का सेवन करें, क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। आप इसे सूरज की रोशनी, खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट से पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शरीर में गांठ को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है चूना, जानें इस्तेमाल का तरीका

  • कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे डेयरी उत्पाद, पत्तेदार साग, बादाम और फोर्टिफाइड प्लांट-बेस्ड दूध का सेवन करें। 
  • नियमित रूप से वजन उठाने वाले व्यायाम जैसे चलना, जॉगिंग या योग हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं और हड्डियों के दर्द से राहत दिला सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Falak Joshipura PT | Health & Fitness Tips (@dr.falakjoshipura)

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चूना का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसके सेवन से बचें। हां, आप एक्सरसाइज, सही डाइट और हेल्दी लााइफस्टाइल की मदद से आप हड्डियों के दर्द से आराम पा सकते हैं। लेकिन किसी भी तरह की दवाइ या सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

क्‍या व‍िटाम‍िन्स की कमी से आंखों में खुजली होती है? डॉक्टर से जानें दोनों में कनेक्शन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version