Doctor Verified

क्‍या व‍िटाम‍िन्स की कमी से आंखों में खुजली होती है? डॉक्टर से जानें दोनों में कनेक्शन

व‍िटाम‍िन्‍स की कमी से शरीर में कई तरह की समस्‍याएं होती हैं ज‍िनमें से आंखों में खुजली होना भी एक समस्‍या। इनमें गहरा संबंध है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या व‍िटाम‍िन्स की कमी से आंखों में खुजली होती है? डॉक्टर से जानें दोनों में कनेक्शन


Can Vitamin Deficiency Cause Eye Itching: शरीर में व‍िटाम‍िन्‍स की कमी के कारण बीमार‍ियां होने लगती हैं। व‍िटाम‍िन्‍स की कमी का असर शरीर के कई आंखों के साथ आंखों पर भी पड़ता है। कुछ लोग व‍िटाम‍िन्‍स की कमी को, आंखों के लक्षणों से जोड़ते हैं। जैसे आंखों में खुजली होना। आंखों में खुजली एक सामान्य समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है, जैसे एलर्जी, ड्राई आई या इंफेक्‍शन के कारण। हालांकि, विटामिन्स की कमी भी एक कारण हो सकता है। आंखों के लिए जरूरी विटामिन्स की कमी, आंखों की सेहत को प्रभावित करती है। इस लेख में हम जानेंगे कि क्‍या वाकई विटामिन्स की कमी आंखों में खुजली पैदा कर सकती है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने दुर्गा सहाय नर्स‍िंग होम, यूपी बि‍जनौर के नेत्र रोग व‍िशेषज्ञ डॉ व‍िनीत माथुर से बात की।

क्‍या व‍िटाम‍िन्‍स की कमी से आंखों में खुजली होती है?- Can Vitamin Deficiency Cause Eye Itching

can vitamin deficiency cause itching

  • डॉ व‍िन‍ित माथुर ने बताया क‍ि व‍िटाम‍िन्‍स की कमी से आंखों में खुजली की समस्‍या हो सकती है। 
  • जब शरीर में व‍िटाम‍िन-ए और ई की कमी होती है, तो आंखों की नमी का स्‍तर कम हो जाता है ज‍िससे आंखें ड्राई हो जाती हैं। यह ड्राईनेस, आंखों में खुजली और जलन और कारण बनती है।
  • विटामिन्स की कमी से शरीर की इम्‍यून‍िटी कमजोर हो जाती है, जिससे आंखों में इंफेक्‍शन और एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण आंखों में खुजली और जलन हो सकती है।
  • व‍िटाम‍िन्‍स की कमी से बचने के ल‍िए डाइट में फल, सब्‍ज‍ियां, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां आद‍ि को शाम‍िल करें।
  • विटामिन्स की कमी से बचने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है। फलों, सब्जियों, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने दैनिक आहार में शामिल करें।
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी आंखों की सेहत के लिए जरूरी है। पानी की पर्याप्त मात्रा लेने से आंखों की नमी बनी रहती है, जिससे ड्राईनेस और खुजली कम होती है।

इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद आंखों की सेहत का ख्‍याल कैसे रखें?

आंखों की सेहत के लिए जरूरी हैं विटामिन्स- Important Vitamins For Eyes 

आंखों की सेहत को बनाए रखने में कई विटामिन्स अहम भूमिका निभाते हैं। जैसे- 

विटामिन ए- Vitamin A 

विटामिन A की कमी आंखों की समस्याओं का सबसे बड़ा कारण हो सकती है। यह विटामिन आंखों की रेटिना को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। अगर शरीर में विटामिन-ए की कमी होती है, तो इससे आंखों में ड्राईनेस और खुजली हो सकती है। इसके अलावा, नाइट ब्लाइंडनेस (रात में कम दिखना) भी इसका एक लक्षण है। व‍ि‍टाम‍िन-ए की कमी दूर करने के ल‍िए पालक, गाजर, डेयरी और दूध उत्‍पाद का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स- Vitamin B Complex 

विटामिन-बी12, बी6 और फोलिक एसिड भी आंखों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन-बी12 की कमी से आंखों में थकान, सूजन और खुजली की समस्या हो सकती है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स आहार की बात करें, तो अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज आद‍ि का सेवन कर सकते हैं। 

विटामिन सी- Vitamin C 

विटामिन-सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो आंखों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह विटामिन आंखों के लेंस की सेहत के लिए जरूरी है और इसकी कमी से आंखों में खुजली, जलन और धुंधलापन हो सकता है। संतरा, नींबू, ब्रोकली आद‍ि में व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है।

व‍िटाम‍िन ई- Vitamin E 

व‍िटाम‍िन-ई एक जरूरी एंटीऑक्‍सीडेंट है, जो आंखों के ट‍िशूज को सुरक्ष‍ित रखता है। यह आंखों के ड्राईनेस और खुजली को रोकने में मदद करता है। इसकी कमी से आंखों में सूजन और खुजली की समस्‍या हो सकती है। व‍िटाम‍िन-ई से भरपूर आहार की बात करें, तो डाइट में नट्स, बीज, बादाम, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां आद‍ि को शाम‍िल करें।

विटामिन डी- Vitamin D 

विटामिन-डी की कमी से शरीर की इम्‍यून‍िटी कमजोर हो सकती है, जिससे आंखों में एलर्जी और खुजली की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, विटामिन-डी की कमी आंखों में सूजन और थकान का कारण भी बन सकती है। व‍िटाम‍िन-डी की कमी को दूर करने के ल‍िए डाइट में अंडे की जर्दी, फोर्ट‍िफाइड दूध को शाम‍िल करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

World Osteoporosis Day: 20 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version