प्रेग्नेंसी के दौरान आम होती हैं आंखों से जुड़ी ये समस्याएं, डॉक्टर से जानें

Common eye problems during pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान आंखों से जुड़ी कुछ समस्याएं आम होती हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान आम होती हैं आंखों से जुड़ी ये समस्याएं, डॉक्टर से जानें


Common eye problems during pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं। इस दौरान शरीर में हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव आता है, जिससे कई बार त्वचा से जुड़ी समस्याएं तो कुछ मामलों में मूड स्विंग का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कई बार महिलाएं हाई बीपी और वजन बढ़ने का भी शिकार हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कई बार आंखों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी आम होती हैं। हालांकि, ऐसा कुछ ही समय के लिए होता है। प्रेग्नेंसी के बाद यह पूरी तरह से ठीक भी हो जाती हैं। आइये आयुर्वेदिक आई स्पेश्लिस्ट डॉ. मनदीप सिंह बासू से जानते हैं इसके बारे में। 

बदलना पड़ जाता है चश्मा 

डॉक्टर के मुताबिक ऐसी महिलाएं, जो पहले से ही चश्मा लगाती हैं और उन्हें नजर की समस्या है तो प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार उनके चश्मे का नंबर भी बढ़ सकता है। इस दौरान उन्हें हाई नंबर का चश्मा लग सकता है। हालांकि, इससे घबराना नहीं है। आमतौर पर ऐसा प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होता है, जो प्रेग्नेंसी के बाद अपने आप सामान्य हो जाता है। 

आंखों की रोशनी कम होना  

डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोन में आने वाले बदलावों के चलते महिलाओं की आंखों की रोशनी 15 प्रतिशत तक कम हो जाती है। हालांकि, ऐसा अलग-अलग पार्ट्स में हो सकता है। यह समस्या भी बच्चे को जन्म देने के बाद खुद ब खुद ठीक हो जाती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान आपको आंखों का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। 

धुंधला दिखाई देना 

कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है। कई बार आपको केवल एक ही आंख में ऐसा देखने को मिल सकता है। कुछ महिलाओं में यह समस्या शुरुआती तिमाही में होती है तो वहीं, कुछ महिलाओं को देर से यह समस्या होती है। ऐसा जरूरी नहीं कि हर प्रेग्नेंट महिला को यह समस्या हो। 

इसे भी पढ़ें - आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें खास टिप्स

प्रेग्नेंसी में आंखों की देखभाल कैसे करें? 

  • प्रेग्नेंसी के दौरान आपको आंखों को भरपूर आराम देना चाहिए यानि अच्छी नींद लेनी चाहिए। 
  • प्रेग्नेंसी के दौरान आपको लाइट के सीधा संपर्क में आने से बचना है। 
  • इस दौरान आंखों पर कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से परहेज करें। 
  • ऐसे में आप आंखों की एक्सरसाइज कर सकती हैं। 

Read Next

प्रेग्नेंसी में हो रही है सांस लेने में तकलीफ? डॉक्‍टर से जानें इलाज और जरूरी जांच

Disclaimer