Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइना में दर्द होना आम बात है? जानें इसके कारण और डॉक्टर के पास कब जाएं

Is Vaginal Pain Common During Pregnancy : क्या गर्भावस्था के दौरान वजाइना में दर्द की समस्या आम होती है? आइए डॉक्टर से इस सवाल का जवाब जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइना में दर्द होना आम बात है? जानें इसके कारण और डॉक्टर के पास कब जाएं


Is Vaginal Pain Common During Pregnancy : मां बनना किसी भी महिला के लिए बहुत ही गर्व की बात होती है। ऐसा माना जाता है कि महिलाएं मां बनने के बाद अपने आपको पूर्ण महसूस करती हैं। हालांकि, बच्चे का जन्म इतना आसान भी नहीं होता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिलाओं को सबसे ज्यादा खुशी और सबसे ज्यादा दर्द भी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या वजाइनल पेन यानी योनि में दर्द की भी होती है। ऐसे में कई महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि क्या गर्भावस्था के दौरान वजाइना में दर्द होने की समस्या आम होती है? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. आस्था दयाल निदेशक- प्रसूति एवं स्त्री रोग सीके बिरला अस्पताल गुरुग्राम (Dr. Astha Dayal Director- Obstetrics and Gynaecology CK Birla Hospital Gurugram) से जान लेते हैं।

प्रेग्नेंसी में वजाइन में दर्द की समस्या आम है?-  Is the Problem of Vaginal Pain Common During Pregnancy

Vagina pain during pregnancy

डॉ. आस्था दयाल के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान योनि में दर्द (Vaginal Pain) होने की समस्या आम होती है। इस मामले में जर्नल ऑफ रिप्रोडक्टिव मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि लगभग 61% गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइना में पेन कि समस्या हो सकती है। यह स्थिति हार्मोनल परिवर्तन और बढ़े हुए ब्लड फ्लो के कारण हो सकती है। हालांकि, वजाइना में लगातार या गंभीर दर्द बना रहता है, तो महिलाओं को इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दें कि एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और रिलैक्सिन के बढ़े हुए लेवल पेल्विक लिगामेंट को ढीला कर देते हैं, इससे कभी-कभी दर्द की समस्या हो सकती है। वहीं, वजाइना में रक्त की मात्रा बढ़ने और वैरिकोज नसों के कारण हो रही सूजन की वजह से भी वजाइना में दर्द हो सकता है।

वजाइनल पेन से बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स- Relief Tips For Vaginal Pain

  • कई वजाइना में दर्द की समस्या इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। ऐसे में आपको वजाइना की साफ-सफाई का ख्याल रखना चाहिए।
  • अगर वजाइना में दर्द की समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से हो रही है, तो डॉक्टर आपको एंटी-बायॉटिक्स खाने की सलाह दे सकते हैं।
  • कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से भी यह दर्द हो सकता है। ऐसे में मह‍िलाएं को पानी का अच्छी मात्रा में सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी बचाया जा सकता है।
  • महिलाओं को वजाइना साफ करने के लिए साबुन की जगह सिर्फ गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, आपको हल्‍के हाथों से वजाइना को साफ करना चाहिए।
  • इसके अलावा, आप प्रेग्नेंसी में पेल्विक एरिया की मालिश कर सकते हैं। इससे वजाइना में खिंचाव होता है और दर्द को कम किया जा सकता है।  

इसे भी पढ़ें- नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइनल पेन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा जल्द आराम

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?- When should you go to the Doctor

जैसा हमने आपको बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइना में दर्द होने की समस्या आम होती है। ऐसे में आप गर्म पानी से नहाकर और ऊपर बताई टिप्स को अपनाकर इस स्थिति से घर पर ही निपट सकती हैं। बता दें कि योनि के पास या पीठ के निचले हिस्से में दर्द, अकड़न और दबाव की समस्या स्वस्थ गर्भावस्था के सामान्य लक्षण हैं, लेकिन अगर इसके साथ "वजाइना से किसी भी तरह के तरल पदार्थ का रिसाव हो रहा है, फिर चाहे वह साफ हो या पीरियड्स की तरह खून बह रहा हो, तब आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में वजाइनल पेन (योन‍ि में दर्द) होने पर अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये ट‍िप्‍स, जल्‍द म‍िलेगा आराम

कुल मिलाकर, प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइना में पेन होने की समस्या आम बात है। इस स्थिति में महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए। हालांकि, अगर आप दर्द के साथ वजाइनल डिस्चार्ज की स्थिति का सामना कर रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इस स्थिति को नजरअंदाज करें की भूल भारी पड़ सकती है।  

Read Next

सिजेरियन डिलीवरी में लगने वाले घुलनशील टांकों को घुलने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer