Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

शरीर में गांठ को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है चूना, जानें इस्तेमाल का तरीका

Lime Powder in lump : गांठ की समस्याओं को दूर करने के लिए चूना हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल?  

Lime Powder in lump : शरीर में गांठ या रसौली बनने पर कई लोग इसे कैंसर समझने की गलती करते हैं। लेकिन यह दर्द रहित गांठ होती है, जो समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। हालांकि, इसका समय पर इलाज कराना जरूरी होता है ताकि गंभीर समस्याएं होने की संभावना को कम किया जा सकता है। इसके अलावा हमारे शरीर पर कुछ ऐसी गांठे भी होती हैं, जो बीमारियों या फिर चोट लगने की वजह से हो जाती हैं। इन गांठों को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे कई तरह की समस्याएं होने की संभावना होती है। कई लोग गांठ को ऑपरेशन के जरिए निकलवाते हैं। वहीं, पुराने समय में गांठ को कम या फिर पूरी तरह से खत्म करने के लिए चूने का इस्तेमाल किया जाता था। जी हां, चूने की मदद से गांठ को कम करने की कोशिश की जाती है। यह काफी प्रभावी घरेलू उपाय है। आज भी कई क्षेत्रों में गांठ को कम करने के लिए चूने का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं गांठ में चूने के फायदे क्या होते हैं?

गांठ में कैसे फायदेमंद है चूना?

गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि गांठ को कम करने के लिए चूना काफी प्रभावी हो सकता है। इसका इस्तेमाल आप गांठ को कम करने के लिए सीधे तौर पर कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप स्किन पर पहली बार चूना लगा रहे हैं तो पैच टेस्ट करना न भूलें। वहीं, चूने से अगर गांठ में किसी तरह का फर्क नजर नहीं आ रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

इसे भी पढ़ें - चूना खाने से हड्डियां होती हैं मजबूत, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और खाने का तरीका

गांठ में चूने के फायदे

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि गांठ पर चूने का इस्तेमाल करने से गांठ धीरे-धीरे कम होने लगती है। वहीं, सामान्य कारणों से गांठ होने की स्थिति में चूना लगाने से गांठ पूरी तरह से खत्म भी हो सकता है। 

इतना ही नहीं अगर आपको घाव या फिर फोड़े फुंसी की वजह से गांठ बनी है, तो चूने का पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाने से घाव फूट जाता है। साथ ही घाव सूखाने में भी चूने का इस्तेमाल हो सकता है। पौराणिक समय से ही घाव को फोटने या फिर सूखाने के लिए चूने का इस्तेमाल होता है। हालांकि, अगर आप पहली बार चूने का प्रयोग कर रहे हैं तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

गांठ पर कैसे करें चूने का इस्तेमाल

गांठ पर चूने का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 चुटकी चूना लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। इसके बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे एक साफ कॉटन के कपड़े से पोछ दें। नियमित रूप से 2 से 3 बार इस तरह से चूने का इस्तेमाल करने से आपको फर्क नजर आएगा। 

गांठ या घाव के लिए चूना काफी प्रभावी हो सकता है। हालांकि, अगर आप पहली बार चूने का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Read Next

चेहरे से सेहुआ (सफेद दाग) हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 01, 2022 15:30 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content