Fri Sep 11, 2026 | 09:59 PM IST

Doctor Verified

चेहरे से सेहुआ (सफेद दाग) हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sehua ke Liye Gharelu Upay: अगर आप सेहुआ से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इससे त्वचा साफ और खूबसूरत बनेगी।

Sehua ke Liye Gharelu Upay: हम सभी लोगों को त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना ही पड़ता है। कुछ लोग एक्ने, तो कुछ लोग दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को सेहुआ का भी सामना करते हैं। सेहुआ एक त्वचा स्थिति है, जिसे सिहुली के नाम से भी जाना जाता है। सेहुआ में त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन हो जाता है, जो काफी सामान्य है। इस स्थिति में त्वचा पर फीके या सफेद रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। सेहुआ के दाग त्वचा की खूबसूरती को कम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ सिंपल घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। 

तो चलिए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें सेहुआ के कुछ घरेलू उपायों (Sehua Home Remedies) के बारे में-  

टी ट्री ऑयल- Tea Tree Oil for Sehua

अगर आपकी त्वचा पर सेहुआ हो गया है, तो इसके लिए टी ट्री ऑयल एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए आप 3-4 चम्मच टी ट्री ऑयल लें। अब इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। रोजाना ऐसा करने से आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। 

दरअसल, टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण होते हैं। ये सभी तत्व सेहुआ से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही टी ट्री ऑयल त्वचा की झुर्रियों, महीन रेखाओं और दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। 

Aloe Vera for Sehua

इसे भी पढ़ें- Banana Facial: घर पर 20 मिनट में करें केले से फेशियल, जानें 5 स्टेप्स

एलोवेरा-Aloe Vera for Sehua

एलोवेरा त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा सेहुआ के इलाज में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आपकी त्वचा पर सेहुआ की स्थिति पैदा हो गई, तो आप एलोवेरा अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इस जेल को अपनी उंगुली पर लें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। हल्के हाथों से त्वचा की 5-7 मिनट तक मालिश करें। आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल को त्वचा पर दिन में 2-3 बार लगा सकते हैं। 

दरअसल, एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये गुण सेहुआ को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा त्वचा की अन्य समस्याओं जैसे-जलन, खुजली को भी शांत करता है। साथ ही त्वचा को ग्लोइंग भी बनाता है

हल्दी-Turmeric for Sehua

हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसलिए हल्दी सेहुआ के इलाज में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच हल्दी डालें। इसमें थोड़ा नींबू का रस और शहद भी डालें। अब इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद त्वचा को साफ कर लें। आप इस पेस्ट को सेहुआ पर रोजाना लगा सकते हैं। इससे सेहुआ की समस्या में काफी हद तक आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में हो गए हैं मुहांसे (Pimples), तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा

curd for sehua

दही-Curd for Sehua

दही सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। दही का उपयोग सेहुआ का इलाज करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच दही लें। अब दही को सेहुआ या प्रभावित स्थान पर लगाएं। 30-35 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। रोजाना त्वचा पर दही लगाने से सेहुआ के लक्षणों में कमी देखने को मिल सकती है।

दरअसल, दही में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। ऐसे में ये तत्व फंगल इन्फेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इनके अलावा लैंवेडर ऑयल, कोकोनट ऑयल, ऑलिव ऑयल और शहद भी सेहुआ के इलाज में असरदार साबित हो सकते हैं। 

Home Remedies to Cure Sehua: अगर आपकी त्वचा पर सेहुआ जैसी स्थिति हो गई है, तो आप दही, हल्दी, एलोवेरा और टी ट्री ऑयल जैसे घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर कुछ दिनों तक लगातार घरेलू उपाय आजमाने के बाद भी समस्या में आराम नहीं मिलता है, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Read Next

ऐसे करें कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल, पास नहीं आएंगे मच्छर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 28, 2022 14:48 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content