Fri Sep 11, 2026 | 07:13 PM IST

ऐसे करें कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल, पास नहीं आएंगे मच्छर

वर्ल्ड कोकोनट डे हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि नारियल के तेल से आप मच्छरों को भी भगा सकते हैं।

वर्ल्ड कोकोनट डे हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है। कोकोनट यानी नारियल कुदरत का एक अनोखा तोहफा है, जिसमें ढेर सारे गुण होते हैं। इसीलिए भारत के पश्चिमी इलाके में भी हर साल सावन की पूर्णिमा को नारियल पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। नारियल का तेल खान-पान के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के तेल से आप मच्छरों को भी भगा सकते हैं। जी हां, कोकोनट ऑयल एक बेहतरीन मस्कीटो रिपेलेंट हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे-

कैसे बनाएं मच्छर भगाने के लिए ऑयल? (How to make oil to get rid of mosquito)

मच्छर भगाने का तेल बनाने के लिए आपको नारियल के तेल, मनपसंद इसेंशियल ऑयल, एक कटोरी और एक चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल डालें। अगर नारियल का तेल जम गया है, तो हल्की आंच में इसे पिघला लें। अब इसमें आधा चम्मच अपने पसंद का इसेंशियल ऑयल डालें। इन दोनों तेलों को चम्मच से तब तक चलाएं जब तक ये अच्छी तरह मिलकर थोड़े गाढ़े न हो जाएं। नारियल से बना ये खास लोशन अब तैयार है।

इसे भी पढ़ें:- मोच की सूजन को कम करता है हल्‍दी का तेल

नारियल के इस लोशन के फायदे (Benefits of coconut lotion)

नारियल से बना ये लोशन आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इस लोशन को लगाने से मच्छर आपके पास नहीं आएंगे और मच्छरों से होने वाली बीमारियां रहेंगी दूर। इसके अलावा इस लोशन का इस्तेमाल आप मॉश्चराइजर के रूप में भी कर सकते हैं। जलने-कटने या त्वचा पर किसी कीट के काटने पर भी इस लोशन को लगाने से आपको खुजली और ड्राईनेस से राहत मिलती है।

त्वचा और नाखून के लिए नारियल का तेल (Benefits of coconut oil for skin and nails)

नारियल तेल शरीर को पोषण देने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण त्‍वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए यह एक शानदार बॉडी मॉश्चराइजर है। महिलाओं में टूटे नाखूनों की समस्‍या काफी सामान्‍य है। नाखूनों पर नारियल तेल लगाने से न केवल उन्‍हें टूटने से बचाया जा सकता है, बल्कि साथ ही इससे मैनीक्‍योर का असर भी लंबे समय तक बना रहता है।

इसे भी पढ़ें:- ये हैं कपालभाति प्रणायाम के 10 जबरदस्त फायदे

स्ट्रेच मार्क्स होते हैं दूर (Treatment of stretch marks)

गर्भवती महिलाओं को आमतौर पर पेट और कमर पर स्‍ट्रेच मार्क्‍स नजर आते हैं। इन निशानों को हल्‍का करने के लिए उन पर रोजाना नारियल का तेल लगाना चाहिये। इससे निशान दूर हो जाते हैं। रूई के फाहे पर नारियल तेल लगाकर उसे आंखों के नीचे के काले घेरों पर लगायें। इससे निशान दूर होते हैं और आपकी खूबसूरती निखर आती है।

बेस्ट मेकअप रिमूवर है कोकोनट ऑयल (Use coconut oil as makeup remover)

पार्टी के बाद वॉटर प्रूफ आई-लाइनर हटाना एक मुश्किल काम होता है। तो, इस बार अपने सामान्‍य मेकअप रिमूवर के स्‍थान पर नारियल तेल का इस्‍तेमाल करें। रूई के फोहे पर नारियल का तेल लगायें और उसे अपने चेहरे पर लगा छोड़ दें। इससे मेकअप पिघल जाएगा।

Read Next

वायरल, डेंगू और चिकनगुनिया की छुट्टी करती हैं ये 3 चीजें, पहली बार में ही दिखेगा असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anurag Gupta

Anurag Gupta

Deputy Editor

अनुराग गुप्ता एक अनुभवी हेल्थ जर्नलिस्ट हैं, जो पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 8 से अधिक वर्षों से स्वास्थ्य विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों टीमों की संपादकीय जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने 2017 में OnlyMyHealth में सब एडिटर के रूप में अपने हेल्थ जर्नलिज्म करियर की शुरुआत की थी। समय के साथ वह संपादकीय टीम में वरिष्ठ भूमिका में पहुंचे और आज वेबसाइट की कंटेंट स्ट्रैटेजी, आइडिया अप्रूवल, कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल, टीम मैनेजमेंट और एडिटोरियल प्लानिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। OnlyMyHealth पर प्रकाशित हेल्थ आर्टिकल्स जिस एडिटोरियल और मेडिकल रिव्यू प्रोसेस से गुजरते हैं, उसकी निगरानी भी वही करते हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर लेख प्रमाणित मेडिकल स्रोतों, रिसर्च स्टडी और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तैयार हो, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे। अनुराग की खासियत है जटिल मेडिकल रिसर्च, हेल्थ डेटा और पब्लिक हेल्थ से जुड़े विषयों को आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। संपादकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह समय-समय पर OnlyMyHealth के लिए लेख भी लिखते हैं। OnlyMyHealth से पहले वह Guftagu Print Magazine और ScoopWhoop के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने फीचर और डिजिटल पत्रकारिता में अनुभव हासिल किया। Editorial Policy: अनुराग द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 02, 2018 11:00 IST

    Published By : Anurag Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content