Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

वायरल, डेंगू और चिकनगुनिया की छुट्टी करती हैं ये 3 चीजें, पहली बार में ही दिखेगा असर

आजकल वायरल बुखार घर घर में पसरा हुआ है। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। 

आजकल वायरल बुखार घर घर में पसरा हुआ है। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। यूं तो इसके लिए डॉक्टर कई अच्छी दवा लिखते हैं लेकिन घरेलू उपचार इस रोग को सही करने में काफी हद तक कारगार हैं। वायरल बुखार, चिकनगुनिया और डेंगू का उपचार मौजूद है लेकिन लापरवाही बरतने पर यह जानलेवा भी हो सकता है। इनकी पहचान होते ही इसका इलाज जल्द से जल्द शुरू करना ही इनसे बचने का एकमात्र उपाय है इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी इन जानलेवा बुखार की गंभीरता को कम किया जा सकता है, जिसका अनुसरण करने की सलाह कई विशेषज्ञ भी देते हैं।

  • आयुर्वेद में इसे एक महत्वपूर्ण हर्ब माना जाता है। यह मेटाबॉलिक रेट को बनाए रखने में मदद करता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को इन्फेक्शन से सुरक्षित रखता है। इसके स्टेम को उबालकर चाय की तरह पीएं। इसमें कुछ तुलसी की पत्तियां भी डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : अर्थराइटिस का सबसे अच्छा इलाज है आधा घंटा पैदल चलना, जानें अन्य उपचार

  • डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट बहुत तेजी से कम होने लगते हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि पपीते के पत्ते प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करते हैं। फीवर जैसे लक्षण शरीर में दर्द, कमजोरी, थकान और मितली भी इन पत्तों से दूर हो सकते हैं। आप पपीते के पत्तों को पीसकर या ड्रिंक के रूप में पी सकते हैं, इससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर आ जाते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि मैथी के पत्तों के सेवन से फीवर कम होता है और यह दर्द निवारक की तरह भी काम करता है। इससे मरीजों को सुकूनभरी नींद आती है। आप चाहें तो इनके पत्तों को पानी में भिगो कर उसे पी सकते हैं और मैथी पावडर को पानी में मिलाकर भी उस पानी को पी सकते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
  • इसकी सूखी जड़ों का प्रयोग दवाएं बनाने में किया जाता है। इसमें डेंगू फीवर के लक्षणों को खत्म करने की क्षमता होती है और शरीर से उसके वायरस को निकालने की भी। यह पपीते के पत्तों की तरह कार्य करता है। इसे पपीते के पत्तों की तरह ही प्रयोग कर सकते हैं या तो इसे मसलकर या चबाकर या फिर इसका जूस बनाकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : टूथब्रश से ज्‍यादा फायदेमंद है नीम का दातुन, दांतों और मसूढ़ों के इन 5 रोगों का करता है नाश

  • मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में हल्दी उपयोगी मानी जाती है और इससे हीलिंग प्रक्रिया तेज हो जाती हैं। इसे दूध के साथ लेना फायदेमंद माना जाता है।
  • तुलसी की पत्तियों से तैयार पेय पीएं और उसमें 2 ग्राम काली मिर्च डालें। इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है और एंटीबैक्टीरियल तत्व की तरह कार्य करता है।

Read Next

फंगल इंफेक्शन होने पर करें दही का इस्‍तेमाल, जानें सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2018 11:00 IST

    Published By : Rashmi Upadhyay

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content