Doctor Verified

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बुखार के लक्षणों में क्या अंतर होता है? एक्सपर्ट से जानें

मानसून के साथ ही कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। यहां जानिए, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बुखार के लक्षणों में क्या अंतर होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बुखार के लक्षणों में क्या अंतर होता है? एक्सपर्ट से जानें


मानसून का मौसम आते ही गर्मी से राहत मिल जाती है लेकिन इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। दरअसल, इस मौसम में बारिश बहुत होती है, जिसके कारण कई जगहों पर बरसात का पानी जमा हो जाता है, जिसमें मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को फैलाने का मुख्य कारण बनते हैं। ये सभी बीमारियां मच्छरों के काटने से फैलती हैं, लेकिन इनके लक्षण और बचाव के तरीके एक दूसरे से अलग होते हैं। मानसून में इन बीमारियों की जानकारी और सावधानियां अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के डॉ. शौकत नजीर वानी से बात की है।

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बुखार के लक्षणों में अंतर

डेंगू के लक्षण

डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह एक गंभीर समस्या है, डेंगू बुखार का इलाज समय पर और सही तरीके से न किया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए, इसके लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है।

1. एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है, डेंगू होने पर व्यक्ति के शरीर का तापमान 104°F (40°C) तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही तेज सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

2. डेंगू होने पर मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है और इसके साथ ही उल्टी की शिकायत हो सकती है।

3. डेंगू में त्वचा पर लाल चकत्ते हो सकते हैं, जो बुखार के दो से पांच दिनों बाद दिखाई देते हैं।

इसे भी पढ़ें: डेंगू बुखार के दौरान शरीर में खुजली क्यों होती है? जानें इसे ठीक करने के उपाय

डेंगू से बचाव

1. मच्छर भगाने वाले हर्बल स्प्रे का उपयोग करें, ऐसे कपड़े पहनें, जिससे शरीर पूरा ढका रहे और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

2. भरे पानी को हटाएं ताकि मच्छरों को प्रजनन का मौका न मिले।

3. शाम के वक्त घर के खिड़की और दरवाजों को बंद रखें।

fever

मलेरिया के लक्षण

मलेरिया विशेष रूप से उन इलाकों में ज्यादा फैलता है जहां गंदगी और स्थिर पानी की समस्या होती है। मलेरिया समय पर सही उपचार न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकता है।

1. मलेरिया होने पर व्यक्ति को बुखार आने पर तेज कपकपाहट वाली ठंड लगती है और बुखार उतरने पर पसीना भी बहुत आता है।

2. इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द और एनीमिया की शिकायत होती है।

इसे भी पढ़ें: एक जैसे लग सकते हैं जीका वायरस और डेंगू के लक्षण, जानें किसका होता है अधिक जोखिम

बचाव के उपाय

1. घर के अंदर कीटनाशक स्प्रे का उपयोग करें।

2. मच्छर भगाने वाले लोशन का उपयोग करें।

चिकनगुनिया के लक्षण

1. चिकनगुनिया का वायरस भी एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में गंभीर जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। खासकर, कलाई, उंगलियों और टखनों में दर्द होता है।

2. चिकनगुनिया होने पर व्यक्ति को तेज बुखार आता है।

3. चिकनगुनिया होने पर व्यक्ति को थकान और कमजोरी का एहसास होता है और मतली की शिकायत भी हो सकती है।

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया सभी मच्छर जनित बीमारियां हैं, लेकिन इनके लक्षण और बचाव के उपाय अलग होते हैं। इनके लक्षणों की पहचान कर सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें और उचित इलाज फॉलो करें। मच्छर के काटने से बचने और मच्छरों की आबादी को नियंत्रित करने के उपाय अपनाकर आप इन बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

हर बार एसिडिटी होने पर दवा खाना ठीक नहीं, डॉक्टर से जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version