Doctor Verified

डेंगू होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, डॉक्टर से जानें कैसे फैलता है यह बुखार

Dengue Causes in Hindi: डेंगू एक वायरल बुखार है जो एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है और गंदे पानी में पनपता है। जानें डेंगू के फैलने के प्रमुख कारण, बचाव और सावधानियां।
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंगू होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, डॉक्टर से जानें कैसे फैलता है यह बुखार


Causes of Dengue in Hindi: डेंगू एक प्रकार का वायरस है, जो आमतौर पर एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। कई बार डेंगू को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। हर साल डेंगू के चलते देश-दुनिया में सैकड़ों लोगों की मौत होती है। वहीं, लाखों लोग इस वायरस से संक्रमित होते हैं। डेंगू के मच्छर आमतौर पर साफ पानी में पनपते हैं। डेंगू होने पर मरीज को बुखार (Dengue Hone par Bukhar kab aata Hai) आ जाता है। यह इसका सबसे आम लक्षण है। डेंगू के लक्षण आमतौर पर 3 से 10 दिनों तक दिखाई दे सकते हैं।

डेंगू का संक्रमण एडीज एजिप्टी नामक मच्छरों के काटने से होता है। डेंगू होने पर आपको खुद से डॉक्टर बनने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डेंगू होने पर मरीज की प्लेटलेट काउंट कम होने लगता है, जिससे न केवल शरीर में ऊर्जा की कमी होती है, बल्कि इससे जान तक जाने का जोखिम रहता है। हम डेंगू के लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में तो बात करते हैं, लेकिन इसके पीछे के कारण के बारे में बात करना भूल जाते हैं। आइए दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं डेंगू के कारणों के बारे में। (Causes of Dengue in Hindi) -

डेंगू के कारण (Causes of Dengue in Hindi)

  1. डॉक्टर के मुताबिक डेंगू होने के पीछे का सबसे बड़ा और आम कारण एडिस इजिप्टी और एडिस अल्बोपिक्टस मच्छरों का काटना है। यह मच्छर जब आपको काटते हैं तो धीरे-धीरे करके आपकी शरीर संक्रमित हो जाती है।
  2. डेंगू होने के पीछे स्वच्छता की कमी (Poor Hygeine Can Cause Dengue in Hindi) भी एक कारण माना जाता है। दरअसल, इससे मच्छरों के पनपने की क्षमता बढ़ जाती है।
  3. डेंगू होने के पीछे वैक्सीन की कमी को भी एक सामान्य कारण माना जाता है। अभी तक डेंगू से लड़ने के लिए कोई प्रभावशाली वैक्सीन नहीं बनी है।
  4. ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर भी डेंगू होने का खतरा रहता है क्योंकि ऐसे इलाकों में पानी की स्टोरेज ज्यादा होती है।
  5. अगर आप घरों की टंकी, बर्तनों आदि में पानी जमा करके रखते हैं तो इससे भी डेंगू फैल सकता है। 
denguecauses-inside

कैसे फैलता है डेंगू का बुखार? (How Dengue Spreads in Hindi)

डॉक्टर के मुताबिक जब किसी व्यक्ति को एडीज मच्छर काटते हैं और उसका खून चूसते हैं तो इससे डेंगू संक्रमण या वायरस हो जाता है। डेंगू के मच्छर तब संक्रमित हो जाते हैं जब वे किसी को काटने के बाद अन्य व्यक्ति को काटते हैं। इससे डेंगू का बुखार फैलने लगता है। हालांकि, डेंगू एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला वायरस नहीं है।

Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के मुताबिक मच्छर के काटने के एक सप्ताह बाद मच्छर के काटे जाने का असर डेंगू वायरस के तौर पर देखा जाता है। डेंगू व्यक्ति को तभी होता है, जब डेंगू वाले मच्छर उसे काटते हैं। यह केवल संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने (Kya Dengue Ades Maccharo se Hota Hai) से ही फैलता है। अन्य मच्छरों के काटने से डेंगू फैलने का खतरा नही होता है। हां, लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के डेंगू से संक्रमित होने पर भ्रूण तक भी इंफेक्शन फैलने का जोखिम रहता है। 

डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए क्या करें? (How to Recover Fast From Dengue in Hindi)

  1. डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए आपको खुद को हाइड्रट रखना चाहिए। इसके लिए नारियल पानी, नींबू पानी और ORS आदि पिएं। 
  2. इसके लिए आपको अपनी शरीर को आराम देना चाहिए।
  3. डेंगू से जल्दी रिकवर होने (Dengue se Jaldi Recover Hone ke Liye kya Karen) के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें।
  4. डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए आपको इम्यूनिटी बढ़ाने (Dengue se Recover Hone ke Liye Kya Khayen) वाले फूड्स जैसे हरी सब्जियां और विटामिन-सी से भरपूर फूड्स खाएं।
  5. इसके लिए आपको अपना रेगुलर चेकअप करना जरूरी है।
  6. डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए आपको स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

FAQ

  • डेंगू बुखार किसकी वजह से होता है?

    डेंगू का बुखार होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण एडीज मच्छर के काटने को माना जाता है। इस मच्छर के काटने पर डेंगू होता है।
  • डेंगू खतरनाक कब होता है?

    डेंगू तब तक खतरनाक या सीरियरस नहीं होता है जबतक आपकी रक्तवाहिकाएं डैमेज या लीक नहीं होने लगती हैं। साथ ही प्लेटलेट काउंट कम हो जाने पर भी डेंगू खतरनाक हो सकता है। 
  • क्या डेंगू एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है?

    यह कहना पूरी तरह से गलत होगा कि डेंगू का मच्छर एक से दूसरे इंसान में भी फैलता है। यह संक्रमित व्यक्ति की लार से या संपर्क में आने से नहीं फैलता है।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में ड्राई आई की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें 5 कारण

Disclaimer