Chuna Benefits : पान या खैनी में कई लोग चूना लगाकर खाते हैं, लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा हेल्दी नहीं माना जाता है। खासतौर पर खैनी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चूना खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। जी हां, चूना आपकी हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ कई अन्य परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा का कहना है कि जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है. उन्हें चूना खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं चूना का सेवन करने से शरीर को होने वाले लाभ क्या हैं?
चूना खाने के फायदे - Chuna Health Benefits
आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो नियमित रूप से चूना का सेवन करें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी. इसके अलावा चूना से स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ हो सकते हैं, जैसे-
इसे भी पढ़ें - दिमाग को तेज बनाने के साथ पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करता है चूना, जानें इसके 5 स्वास्थ्य लाभ
टॉप स्टोरीज़
1. चूना से दांत हो सकते हैं स्वस्थ - Chuna for Teeth
दांतों में किसी तरह की परेशानी होने पर चूना का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके दांत स्वस्थ रहते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए चूना पाउडर को थोड़ा सा टूथपेस्ट में लगा लें। अब इसे दांत दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपके शरीर को थोड़ी सी मात्रा में कैल्शियम मिलता है, जो दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने में प्रभावी है।
2. इम्यूनिटी करे बूस्ट - Boost Immunity With Chuna
इसमें विटामिन सी होता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो इम्युनिटी को बढ़ाता है। विटामिन सी श्वेत रक्त कोशिकाओं का प्रोडक्शन बढ़ाने में मददद करता है। यह शरीर को संक्रमण और बीमारी से बचाने में कारगर है। चूना सूजन को कम कर कोलेजन उत्पादन को उत्तेजित करता है। जिससे घाव जल्दी ठीक हो जाते है कोलेजन घाव की मरम्मत करता है। यह एंटीऑक्सिडेंट का भी एक बड़ा स्रोत है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है।
3. शरीर के दर्द से आराम - Body Pain Relief
शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से अगर आपको घुटनों, कमर में दर्द जैसा महसूस हो रहा है, तो चूने का सेवन करें। चूने के सेवन से इन दर्द से आराम मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि एक्सपर्ट की सलाह पर ही चूना का सेवन करें।
4. बच्चों की बढ़ाए हाइट - Chuna Increase Height
हड्डियों के बेहतर ग्रोथ के लिए बच्चों को चूना दे सकते हैं। इससे बच्चों की लंबाई बढ़ती है। बच्चों को इसका सेवन कराने के लिए आप दाल या दही में थोड़ा सा चूना मिलाकर उन्हें खिलाएं। इससे बच्चों की हाइट बेहतर हो सकती है।
5. दिल को रखे स्वस्थ - Chuna Benefits for Heart Health
चूना कैल्शियम के अलावा विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी हो सकता है। चूने के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कम होता है, जो हार्ट हेल्थ को सुरक्षित रख सकता है। चुना खाने से हार्ट डिजीज के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
6. आयरन की कमी करे दूर - Iron
चूना शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर थकान, कमजोरी, स्किन का पीलापन जैसी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए आप चूने का सेवन कर सकते हैं।
कैसे करें चूने का सेवन?
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि आप चूने को डायरेक्ट रूप से खा सकते हैं। आप पूरे दिन में 100 से 200 एमजी के बीच ले सकते हैं। लेकिन इससे अधिक चूने का सेवन न करें। इसका सेवन आप गर्म पानी के साथ या फिर खाने में एड करके कर सकते हैं।
चूने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इससे शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट की सलाह पर ही चूने का सेवन करें।