आपने अक्सर सुना होगा कि भारत में हर मर्ज की दवा जड़ी-बूटियों में मौजूद है और देश के अलग-अलग हिस्सों में ये जड़ी बूटियां पाई जाती हैं। कुछ चीजें ऐसी हैं, जो बेहद सस्ती हैं और उनका काम लाजवाब है। चाहें बीमारी हो या फिर इलाज हमारी सेहत और कई शरीर में होने वाली कई समस्याओं का बाजार में मंहगे से मंहगा और सस्ते से सस्ता इलाज मौजूद है। अगर बात करें कुछ बीमारियों के सस्ते इलाज की उनमें से एक है चूना, जो न केवल सेहतमंद है बल्कि हमारे शरीर से कई बीमारियों को दूर करने में लाभकारी भी है।
चूना में पाए जाने वाले कैल्शियम कार्बोनेट और कैल्शियम मेगनीज़ कार्बोनेट जैसे तत्व हमारे शरीर की हड्डियों को जरूरी कैल्शियम प्रदान करते हैं, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। चूने का इस्तेमाल आयुर्वेद, यूनानी और एलोपेथी समेत हर इलाज पद्धति में होता चला आ रहा है। हालांकि बहुत से लोग इस बात से अंजान हैं कि चूना कैसे खाया जा सकता है। चूने को कई तरीकों से खाया जा सकता है, आप इसे पान में, पानी में मिला कर, जूस में डालकर खा या पी सकते हैं। अगर आप भी चूने के फायदे से अंजान हैं तो हम इससे जुड़े ऐसे 5 फायदे बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में काम आएंगे।
हड्डियां होती हैं मजबूत
हमारे शरीर में कितनी हड्डियां हैं इस बात को सभी जानते हैं और इन्हें किस चीज की जरूरत होती है इसके बारे में भी लगभग सभी लोगों को पता होता है लेकिन अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होगा कि चूना हमारी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। चूना में पाए जाने वाले कैल्शियम कार्बोनेट और कैल्शियम मेगनीज़ कार्बोनेट जैसे तत्व हमारे शरीर की हड्डियों को जरूरी कैल्शियम प्रदान करते हैं, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं।
इसे भी पढ़ेंः रात में सोते वक्त पसीना आने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, नजरअंदाज करने पर हो सकती हैं दिक्कत
टॉप स्टोरीज़
लंबाई बढ़ाता है चूना
चूना खाने से हड्डिया मजबूत होती है और लम्बाई भी बढ़ती है, वे बच्चें, जिनकी लंबाई नहीं बढ़ रही हैं वह दूध में रोजाना एक गेहूं के दाने के बराबर चूना मिलाकर खाएं। ऐसा करने से उनके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होगी और और उनकी लंबाई पर भी असर होगा।
दिमाग को तेज बनाता चूना
वे बच्चें, जिनका उम्र के मुताबिक दिमागी विकास नहीं हो पाता या फिर उन्हें चीजों को सोचने-समझने में दिक्कत आती है तो उन बच्चों के लिए चूना बेहद फायदेमंद चीज साबित हो सकता है। बच्चों के इलाज के रूप में गेहूं के दाने के बराबर चूना खिलाएं और रोजाना ऐसा करने से बच्चे के दिमाग पर जल्दी असर पड़ेगा।
इसे भी पढ़ेंः हाथ, पैर या होंठों पर हैं सफेद दाग (Leukoderma) तो इस तरीके से करें इन्हें दूर, जल्द मिलेगी राहत
पीलिया में लाभदायक चूना
पीलिया की बीमारी होने पर आयुर्वेद में चूना को एक बेहतरीन उपचार माना गया है, अगर थोड़ा सा चूना एक गिलास गन्ने के रस में मिलाकर नियमित रूप से पिलाया जाए तो पीलिया जैसी बीमारी को जल्दी ठीक करने में मदद मिलेगी।
पुरुषों की कमजोरी दूर करने में असरदार चूना
वे पुरुष, जो शारीरिक कमजोरी यानी की वैवाहिक जीवन का सुख नहीं पा रहे हैं उन्हें नियमित रूप से डेढ़ या दो साल तक गेहूं के दाने के बराबर चूना खाना चाहिए। ऐसा करने से उनकी शारीरिक कमजोरी दूर होगी और उनका वैवाहिक जीवन भी ठीक होगा।
Read More Articles On Miscellaneous in Hindi